मुकेश अंबानी के एंटीलिया की कीमत करीब 11 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी धरती पर एक घोड़ा है जिसकी कीमत इतनी है कि आप आधा एंटीलिया खरीद सकते हैं। यह घोड़ा अंबानी या अडानी जैसे धनकुबेर के पास नहीं है। आइए जानते हैं कौन है दुनिया के सबसे महंगे घोड़े का मालिक और कितनी है इसकी कीमत:
दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा है फुसैची पेगासस (Fusaichi Pegasus)। यह अमेरिकन नस्ल का घोड़ा है।
रेस में दौड़ने वाले इस घोड़े ने अपने पूरे करियर में 2 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।
फुसैची पेगासस को साल 2017 में जापानी अरबपति Fusao Sekiguchi ने 75 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
75 मिलियन डॉलर करीब 617 करोड़ के बराबर है। ये रकम मुकेश अंबानी के एंटीलिया की कुल लागत के लगभग आधा है।
इंटरनेट पर कुछ इस तरह की बातें भी लिखी गई हैं कि फुसैची पेगासस का निधन हो चुका है। ऐसा दावा करने वालों ने लिखा है कि 2023 में इसकी मौत हो गई है। हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है।
दुनिया में दूसरे सबसे महंगे घोड़े की कीमत 40 मिलियन डॉलर है। दुबई के शेख शेख मोहम्मद इब्न रशीद अल मकतूम के पास है।