उत्तर प्रदेश के कई कई हिस्सों में स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं। यूपी का हर जिला अपने अपने यूनिक स्टाइल से बनाएं जाने वाले नमकीन तो मीठे के लिए मशहूर है। लेकिन चाट के लिए कौन सी जगह मशहूर है?
यूपी के कई जिले अपनी अपनी चाट वाली डिशेज के लिए भी मशहूर हैं। लेकिन एक जगह ऐसी है, जिसे यूपी का चाट का शहर कहा जाता है।
फूड लवर्स को बता दें कि, यूपी के मेरठ को चाट का शहर कहा जाता है।
जहां आपको गोल गप्पे से लेकर दही भल्ले, कचोरी की ऐसी वैराइटी और स्वाद मिलेगा। जैसा कहीं कभी न चखा हो।
मेरठ में चाट की दुकानें और स्टॉल हर जगह दिखते हैं, जिससे यह शहर चाट प्रेमियों के बीच खास पहचान रखता है।
मेरठ की चाट अपनी खास बनावट और जायके के लिए जानी जाती है, जिसमें उबले मटर का छोला, इमली-पुदीने की चटनी, दही और पीली गोलकी मुख्य है।
चाट ही नहीं मेरठ की मिठाई, गजक-रेवड़ी भी बहुत प्रसिद्ध है। इन्हें देश-दुनिया के कोने कोने में पसंद किया जाता है। यूपी के चाट कैपिटल में करीब करीब 20 से ज्यादा चाट की वैराइटी मिलती है। फूडी हैं तो जरूर ही मेरठ की सैर कर आएं।