अगर आप गर्मियों में कूल और कम्फर्टेबल रहना चाहते हैं, तो इन फैब्रिक्स को अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें। देखें सबसे ठंडा कपड़ा कौन सा होता है, जो आपको एकदम कूल लुक देगा।
दरअसल, कुछ खास फैब्रिक्स ऐसे होते हैं। जो हल्के, ब्रीदेबल और स्किन-फ्रेंडली होते हैं, जो गर्मी में आपको पसीने और चिपचिपाहट से बचाकर फ्रेश महसूस कराते हैं।
कॉटन गर्मियों का सबसे पॉपुलर फैब्रिक है। यह पसीना सोखता है और हवा को पास होने देता है, जिससे शरीर ठंडा रहता है।
लिनन बहुत हल्का और ढीला होता है, जिससे हवा आसानी से गुजरती है। यह गर्मी में स्किन को कूल रखने में मदद करता है।
रेयॉन दिखने में सिल्की लगता है लेकिन पहनने में हल्का और ठंडा होता है। यह पसीना कम महसूस कराता है।
खादी हाथ से बना कपड़ा है, जिसमें एयर सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह गर्मियों में पहनने के लिए बेहद आरामदायक है।
बैंबू फैब्रिक एंटीबैक्टीरियल और बेहद सॉफ्ट होता है। यह शरीर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करता है।