लंदन फैशन वीक में दिखा अनिल कपूर की बेटी का ग्लैमरस अवतार, विदेशी धरती में दिखी राजस्थानी विरासत की झलक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा अपने यूनिक और एलीगेंट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन फैशन वीक में शिरकत की, जहां उन्होंने अपने लुक से फैंस को चौंका दिया। लंदन फैशन वीक में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खूबसूरती से पेश किया। यहां देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें। (Image: Instagram)
Authored by: Ritu rajUpdated Sep 23 2025, 12:21 IST
01 / 07
बॉलीवुड की डीवा सोनम कपूर ने हाल ही में लंदन फैशन वीक में अपने यूनिक स्टाइल और फैशन सेंस से जलवा बिखेरा। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। (Image: Instagram)
02 / 07
विदेशी धरती पर सोनम ने अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप से फैंस के दिलों पर जादू चलाया है। (Image: Instagram)
03 / 07
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सोनम ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है, जिसके साथ उन्होंने नीले धागों से बुनी गोडावण की कढ़ाई वाला दुपट्टा ओढ़ा।(Image: Instagram)
04 / 07
सोनम कपूर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्लू स्टोन जड़ित नेकलेस और झुमके कैरी किए, जो राजस्थानी हस्तशिल्प का शानदार उदाहरण हैं।(Image: Instagram)
05 / 07
मिनिमल मेकअप और हाफ-टाई हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपने लुक में चार चांद लगाया। (Image: Instagram)
06 / 07
पोस्ट शेयर करते हुए सोनम ने लिखा कि लंदन फैशन वीक में ‘इआरडीएम’ के सामने की पहली लाइन लेकर एक विशेष उत्सव की शाम तक गोडावण की उड़ान का जश्न, जो 100 से बढ़कर 173 हो गया। राजस्थान की जड़ों को सलाम। मुझे गर्व है कि मैं उस कहानी का हिस्सा हूं जहां शिल्पकला, परंपरा और संरक्षण एक साथ नाचते-गाते हैं।(Image: Instagram)
07 / 07
सोनम का यह लुक महज फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि गोडावण संरक्षण प्रयासों को भी सम्मान देने वाला था। (Image: Instagram)