मोटे कंबलों और रजाइयों को कहां और कैसे रखा जाए। ये कंबल काफी जगह घेरते हैं और अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो अलमारी जल्दी भर जाती है। आइए जानते हैं इन्हें स्टोर करने के सिंपल ट्रिक्स...
इन स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स को अपनाकर आप मोटे कंबलों को बहुत कम जगह में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे कंबल भी लंबे समय तक साफ और सुरक्षित बने रहेंगे।
अगर आपके पास मोटे कंबल या रजाई ज्यादा हैं, तो वैक्यूम स्टोरेज बैग का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे लगभग आधे से कम जगह में स्टोर हो जाते हैं।
कंबल को फोल्ड करके रखने की जगह आप इसे रोल करके रखें। इससे यह कम जगह घेरेंगे और आसानी से स्टोर हो जाएंगे।
यदि आपके बेड के नीचे जगह खाली है, तो वहां भी आप रजाई-कंबल को पैक करके रख सकते हैं। इससे आपकी अलमारी की जगह बची रहेगी।
कंबल को सही तरीकों से स्टोर करने से न केवल जगह की बचत होगी, बल्कि वह साफ-सुथरे, सूखे और व्यवस्थित बने रहेंगे।