छोटी ही नहीं, लंबी लड़कियों पर भी खूब खिलती हैं शॉर्ट कुर्तियां, गर्मियों में ऐसे करें स्टाइल

​गर्मियों का मौसम आते ही हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों की तलाश शुरू हो जाती है। ऐसे में शॉर्ट कुर्तियां बेस्ट ऑप्शन हैं। अक्सर यह माना जाता है कि शॉर्ट कुर्तियां सिर्फ छोटी हाइट वाली लड़कियों पर ही अच्छी लगती हैं, लेकिन सच यह है कि लंबी लड़कियां भी इन्हें बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated Apr 26 2026, 13:03 IST
शॉर्ट कुर्ती डिजाइन्सImage Credit : Pinterest01 / 07

शॉर्ट कुर्ती डिजाइन्स

शॉर्ट कुर्तियां न सिर्फ पहनने में हल्की और आरामदायक होती हैं, बल्कि ये एक मॉडर्न और एथनिक फ्यूजन लुक भी देती हैं। गर्मियों में ये आपको कूल रखने के साथ-साथ ट्रेंडी लुक भी देती हैं। अक्सर यह माना जाता है कि शॉर्ट कुर्तियां सिर्फ छोटी हाइट वाली लड़कियों पर ही अच्छी लगती हैं, लेकिन सच यह है कि लंबी लड़कियां भी इन्हें बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं।

शॉर्ट फ्रॉक डिजाइन कुर्तीImage Credit : Pinterest02 / 07

शॉर्ट फ्रॉक डिजाइन कुर्ती

शॉर्ट कुर्ती में बिना स्लीव वाली ऐसी फ्रॉक डिजाइन कुर्तियां ऑफिस पहनकर जाने के लिए बेस्ट हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी और कूल नजर आती हैं। इन्हें आप जींस के साथ कैरी कर सकते हैं।

फूल स्लीव फ्रॉक कुर्तीImage Credit : Pinterest03 / 07

फूल स्लीव फ्रॉक कुर्ती

फूल स्लीव वाली भी फ्रॉक कुर्ती फैशन में है। पिछले साल से ही ये लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई है। इसे आप जींस और प्लाजो के साथ कैरी कर सकते हैं।

कॉलर वाली शॉर्ट कुर्तीImage Credit : Pinterest04 / 07

कॉलर वाली शॉर्ट कुर्ती

कॉलर वाली शॉर्ट कुर्ती कमाल लगती है। ये डिसेंट लुक देता है और क्यूट भी लगता है। ऐसी कुर्ती में फूल स्लीव होती है। ​

स्ट्रेट शॉर्ट कुर्ती Image Credit : Pinterest05 / 07

स्ट्रेट शॉर्ट कुर्ती

स्ट्रेट डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्ती काफी कूल लगती है। ये ऑफिस और कॉलेज करने के लिए बेस्ट है। ये कॉटन की होती है और इसमें प्रिंट होते हैं।

वी नेक शॉर्ट कुर्तीImage Credit : Pinterest06 / 07

वी नेक शॉर्ट कुर्ती

वी नेक वाली कुर्ती एलिगेंट होती है। ये काफी लूज और कंफर्टेबल होती हैं। छोटा सा कट या डिजाइन, जो सिंपल कुर्ती को भी स्टाइलिश बना देता है।

राउंड नेक शॉर्ट कुर्तीImage Credit : Pinterest07 / 07

राउंड नेक शॉर्ट कुर्ती

यह सबसे फ्लैटरिंग नेकलाइन है। इससे गर्दन लंबी और स्लिम दिखती है। इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए शानदार और थोड़ा एक्सपेरिमेंटल और फैशनेबल लगता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!