सामंथा रुथ प्रभु ने लाल खूबसूरत सी बनारसी साड़ी पहन शादी रचाई है। बोट नेक ब्लाउज के साथ सामंथा की ये वाली कस्टम साड़ी और पूरा ब्राइडल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। सामंथा जैसे ही शोभिता ने भी साड़ी पहनकर ही शादी की थी। गोल्डन साड़ी और स्कूप नेक ब्लाउज के साथ उन्होने एकदम हैवी साउथ इंडियन ज्वेलरी पहनी थी।
आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सब्यासाची की ऑर्गेंजा, शिफॉन, थ्रेड वर्क वाली बहुत ही खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। इस आइवरी साड़ी के साथ पोलकी कुंदन की ज्वेलरी का लुक एकदम ड्रीमी लगा।
विद्या बालन ने भी सिंपल सी लाल बनारसी सिल्क की साड़ी में शादी की थी। उन्होने साड़ी ओपन उल्टा पल्ला स्टाइल में ड्रेप की थी। सोने की ज्वेलरी और गोल टिक्की मेहंदी के साथ वे परफेक्ट दुल्हन लगीं।
ऐश्वर्या ने अपनी शाड़ी में गोल्डन येलो रंग की ट्रेडिशनल बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। प्लीट्स के साथ छोटी स्लीव्स का ब्लाउज और हैवी ज्वेलरी सब कुछ ऐश्वर्या पर सूट किया था।
दीपिका पादुकोण ने अपनी साउथ इंडियन शादी के लिए लाल और गोल्डन शाइन वाली खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। इस ट्रेडिशनल साड़ी के साथ उनका रानी हार, शीशपट्टी हर चीज का लुक कमाल लगा।
सफेद रंग की खूबसूरत चिकनकारी साड़ी में सोनाक्षी दुल्हन बनी थी। उन्होने बहुत ही सिंपल ब्लाउज पहना था। उनका ये मोनोक्रोम लुक काफी पसंद किया गया था।
दीया मिर्जा ने भी शादी में लाल रंग की बांधनी सिल्क वाली साड़ी पहनी थी। उन्होने साड़ी के साथ दो दुपट्टे कैरी किए थे। सिंपल लुक में वे बहुत ही ज्यादा प्यारी लगीं।