सांसों में घुल जाएगी ताजगी! दिवाली से पहले घर में लगाएं ये खास पौधे, प्रदूषण को दरवाजे पर ही देंगे रोक

दिवाली के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते हैं, हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ भी होती है। क्या आप जानते हैं, अगर आप दिवाली से पहले में कुछ खास पौधे लगा लें, तो ये आपकी प्रदूषण में खुलकर सांस लेने में मदद करेंगे। ये प्रदूषण को घर के दरवाजे पर ही रोक देंगे और भीतर नहीं आने देंगे। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ चमत्कारी पौधे।

Authored by: विनीतUpdated Oct 11 2025, 07:59 IST
दिवाली से पहले घर में लगाएं ये पौधेImage Credit : Istock01 / 08

दिवाली से पहले घर में लगाएं ये पौधे

दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों से भरपूर होता है, लेकिन इसके साथ ही बढ़ता प्रदूषण सांस लेना मुश्किल बना देता है। पटाखों और धूल-धुएं से हवा जहरीली हो जाती है। ऐसे में अगर आप घर के अंदर की हवा को साफ रखना चाहते हैं, तो कुछ देसी पौधे इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 पौधे जो घर को बना देंगे नेचुरल एयर प्यूरीफायर।

एलोवेराImage Credit : Istock02 / 08

एलोवेरा

एलोवेरा पौधा जितना त्वचा के लिए फायदेमंद है, उतना ही ये घर की हवा को भी शुद्ध करता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य जहरीले तत्वों को सोखकर ऑक्सीजन छोड़ता है। खास बात यह है कि एलोवेरा रात में भी ऑक्सीजन देता है, इसलिए इसे बेडरूम या लिविंग रूम में लगाना सबसे बेहतर रहता है।

मनी प्लांटImage Credit : Istock03 / 08

मनी प्लांट

मनी प्लांट न सिर्फ घर की सजावट बढ़ाता है बल्कि हवा से टॉक्सिक गैस जैसे बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड को भी हटाता है। इसे किसी भी कोने में रखा जा सकता है चाहे वो बालकनी हो या ड्रॉइंग रूम। दिवाली पर इसे लगाना शुभ भी माना जाता है, क्योंकि यह पॉजिटिव एनर्जी और तरक्की का प्रतीक है।

पीस लिलीImage Credit : Istock04 / 08

पीस लिली

नाम की तरह पीस लिली घर में शांति और ताजगी दोनों लाती है। इसके सफेद फूल न केवल खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि ये पौधा हवा में मौजूद धूल और जहरीले रसायनों को भी सोख लेता है। इसे ऐसे कोने में रखें जहां अप्रत्यक्ष रोशनी आती हो। दिवाली के मौसम में यह पौधा घर की हवा को ताजगी से भर देगा।

अरेका पामImage Credit : Istock05 / 08

अरेका पाम

अरेका पाम एक ऐसा पौधा है जो दिनभर ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा में मौजूद नमी बनाए रखता है। अगर आप मेट्रो सिटी में रहते हैं जहां दिवाली के बाद स्मॉग बढ़ जाता है, तो अरेका पाम आपके घर के लिए सबसे अच्छा एयर प्यूरीफायर प्लांट है। यह आपके ड्रॉइंग रूम की शोभा भी बढ़ा देता है।

स्नेक प्लांटImage Credit : Istock06 / 08

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट को ‘मदर-इन-लॉज टंग’ भी कहा जाता है। यह पौधा बहुत कम रोशनी और पानी में भी आसानी से बढ़ता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और कार्बन डाइऑक्साइड को सोखता है। दिवाली के बाद जब हवा भारी और दमघोंटू हो जाती है, तब स्नेक प्लांट आपका सबसे भरोसेमंद साथी बन जाता है।

अब प्रदूषण से घबराएं नहींImage Credit : Istock07 / 08

अब प्रदूषण से घबराएं नहीं

दिवाली के बाद जब हवा में धुआं और धूल बढ़ जाती है, तब ये पौधे आपके घर को एक नेचुरल एयर फिल्टर बना सकते हैं। इन देसी पौधों से न सिर्फ घर का माहौल खुशनुमा होगा बल्कि आपकी सांसें भी रहेंगी हल्की और ताजगी से भरी। तो इस दिवाली, खुशबूदार मोमबत्तियों के साथ-साथ इन हरे पौधों को भी अपनी सजावट का हिस्सा बनाएं।

​डिस्क्लेमर​Image Credit : Istock08 / 08

​डिस्क्लेमर​

: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!