आलिया भट्ट की मेट गाला वाली फ्लोरल ऑर्गेंजा फेरिटेल साड़ी से लेकर दीपिका पादुकोण की कान्स वाली पर्ल ब्लाउज साड़ी की खूब चर्चा रही है। और अब अपना कान्स डेब्यू कर चुकी नितांशी गोयल का साड़ी वाला लुक सुर्खियों में है। हालांकि कई लोगों को नितांशी का ये लुक आलिया-दीपिका के लुक से कुछ मिलता जुलता लगा। देखें फैशन की लड़ाई में कौन लगा कैसा।
कान्स 2025 के एक इवेंट के लिए नितांशी ने वाइट कलर के फ्रिल लेस वाले लहंगे के साथ पर्ल ब्लाउज तो लंबी ट्रेल वाला दुपट्टा कैरी किया था। इस लुक के साथ बो वाली एक्सेसरीज अच्छा लुक दे रही थी.. लेकिन
वैसे तो नितांशी का लुक काफी अच्छा था लेकिन, अगर ये कलर काफी कैमोफ्लाज हो गया है, जिससे लुक उभरकर नहीं आ रहा है। वहीं लहंगे का लेस वाला लुक भी बहुत ऑर्डिनरी लग रहा है। इस लुक में आलिया का साड़ी वाला लुक कॉपिड लग रहा है।
आलिया भट्ट का ये मेट गाला वाला साड़ी लुक बेहद खूबसूरत था और इसने सोशल मीडिया हिला डाला था। इस लुक की ट्रेल और लहंगा लुक सबसे ज्यादा पसंद की गई थी। नितांशी की साड़ी का ड्रेप भी बिल्कुल ही ऐसे ही प्लीटेड स्टाइल में है। साथ ही बो, फूलों का 3d डिजाइन भी मेल खा रहा है।
कान्स में गोल गले वाला पर्ल ब्लाउज ट्रेंड दीपिका ने वायरल किया था। हालांकि नितांशी और दीपिका के लुक्स में काफी अतंर है, लेकिन उनका ब्लाउज थोड़ा बेसिक लग रहा है। लेकिन दोनों का कॉर्सेट टाइप लुक सेम था। जिसकी स्टाइल और फ्रंट लुक अच्छा हो सकता था।