क्रिकेट

ENG vs PAK: पारी की हार और पाकिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पाकिस्तान को केवल हार नहीं मिली बल्कि उसके नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए। पाकिस्तान की इस मैदान पर लगातार दूसरी पारी की हार है। पाकिस्तान की दूसरी पारी 135 रन बनाकर ढेर हो गई जो इंग्लैंड में उनका छठा सबसे कम टोटल है।

Image

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (साभार-X)

इंग्लैंड ने तीसरे दिन ही पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराकर हेडिंग्स में लगातार 7वीं जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 171 रन बनाकर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाए और पाकिस्तान के खिलाफ 238 रन की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान की टीम इस दबाव ने निकल नहीं पाई और दूसरी पारी में भी 135 रन बनाकर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 3 दिन से कम में अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं यह इस मैदान पर पाकिस्तान की लगातार दूसरे टेस्ट मैच में पारी की हार है। इससे पहले 2018 में उसे इस मैदान पर पारी और 55 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की बैटिंग और बॉलिंग पूरी तरह से फेल रही। पाकिस्तान की दूसरी पारी 135 रन बनाकर ढेर हो गई जो इंग्लैंड में उनका छठा सबसे कम टोटल है।

इंग्लैंड की छठी सबसे बड़ी जीत

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों की बात करें तो यह इंग्लैंड की छठी सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी और 103 रन से अपने नाम किया। पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत साल 2010, लॉर्ड्स टेस्ट में आई थी, जहां उसन पाकिस्तान को पारी और 225 रन से हराया था।

25 साल बाद इंग्लैंड के पेसर का धमाल

इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से सभी 20 विकेट उसके पेसर ने झटके। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ केवल दूसरी बार ऐसा हुआ जब सभी 20 विकेट पेसर ने निकाले हैं। इससे पहले इंग्लैंड के गेंदबाजों ने 2001 में पहली बार यह कारनामा किया था, जब सभी 20 विकेट तेज गेंदबाजों ने झटके थे। यह कारनामा तब लॉर्ड्स में हुआ था। 3 टेस्ट मैच की इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article