लापता लेडीज की फूल ने हाल ही में अपना कान्स डेब्यू किया है। नितांशी ने कान्स के लिए खास साड़ी लहंगा पहना था सफेद रंग के फ्लोरल वर्क और पर्ल से लदे लहंगे में वे काफी क्यूट लगीं, लेकिन फैशन से जुड़ी कई छोटी-बड़ी गलतियों ने उनके लुक को फीका कर डाला था। हालांकि उनकी परांदी ने शान बचा ली.. देखें नितांशी के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।
नितांशी ने डिजाइनर ब्रांड जेड का क्लासी फ्रिल वर्क लहंगा तो पर्ल ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया था। हालांकि इस फ्रिल लेस की डिजाइन काफी बेसिक लुक दे रहा है। वहीं ये लुक आलिया और दीपिका के कान्स तो मेट गाला के लुक्स का कॉम्बिनेशन लग रहा है।
नितांशी का लहंगा हालांकि काफी बोरिंग 3D लुक वाला था, लेकिन उनके पर्ल वर्क ब्लाउज का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगा। डीप बैक, तो पर्ल का प्लेसमेंट काफी अच्छा लग रहा है।
नितांशी का लुक काफी ज्यादा डल लग रहा है, हालांकि उनके बालों की परांदी ने बेशक ही उनका बिगड़ता हुआ लुक बचा लिया। नितांशी ने बालों की चोटी के साथ खास पर्ल लटकन वाली यूनिक परांदी स्टाइल की थी। जिसपर बॉलीवुड की 8 एवरग्रीन हसीनाओं का फोटो लगा हुआ था।
लहंगा ब्लाउज से लेकर स्टाइलिंग तो मेकअप और एक्सेसरीज भी सब कुछ बहुत बेसिक था। नेटिजन्स के मुताबिक इस लुक में नितांशी का परांदा ही सबसे अच्छा लगा।