गरबा खेलने का शौक कहीं दिल पर न पड़ जाए भारी! जानिए किन बातों का जरूर रखना है ख्याल

नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट का रोमांच हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ढोल-ताशों की थाप पर पूरी रात झूमना और गरबा खेलना लोगों को खूब रास आ रहा है। हालांकि कई कार्डियोलॉजिस्ट गरबा खेलने वालों को आगाह कर रहे हैं कि गरबे के दौरान थोड़ी सी लापरवाही दिल को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

Authored by: Suneet SinghUpdated Oct 17 2026, 10:40 IST
गरबा या डांडिया के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?​Image Credit : IStock01 / 07

गरबा या डांडिया के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?​

जब आप बिना पर्याप्त वार्म अप के सीधे तेज गति से गरबा खेलना शुरू कर देते हैं, तो दिल की धड़कन अचानक बहुत तेजी से बढ़ जाती है। जो लोग रोजाना वर्कआउट नहीं करते या जिनकी जीवनशैली निष्क्रिय है, उनके दिल पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।

​कुछ संकेतों को न करें नजरअंदाज​Image Credit : IStock02 / 07

​कुछ संकेतों को न करें नजरअंदाज​

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डांस फ्लोर पर नाचते समय अगर आपको सीने में जकड़न, भारीपन, सांस फूलना, चक्कर आना या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो, तो सचेत हो जाएं। शरीर के ये संकेत बताते हैं कि आपका दिल जरूरत से ज्यादा दबाव में है। ऐसे में तुरंत रुक जाना और आराम करना ही समझदारी है।

​व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा​Image Credit : IStock03 / 07

​व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन का खतरा​

नवरात्रि के दौरान कई लोग लंबे समय तक उपवास रखते हैं और दिनभर बिना पानी के रहते हैं। ऐसे में शाम को गरबा खेलते समय शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की भारी कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन के कारण रक्त का संचार प्रभावित होता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है।

​गरबा खेलने से पहले वार्म अप है जरूरी​Image Credit : IStock04 / 07

​गरबा खेलने से पहले वार्म अप है जरूरी​

किसी भी खेल या भारी शारीरिक गतिविधि से पहले मांसपेशियों को तैयार करना आवश्यक होता है। गरबा खेलने उतरने से कम से कम 10-15 मिनट पहले हल्का स्ट्रेचिंग और वार्म-अप करें। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है, रक्त संचार बेहतर होता है और अचानक दिल पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है।

​हाइड्रेशन और खानपान का सही बैलेंस​Image Credit : IStock05 / 07

​हाइड्रेशन और खानपान का सही बैलेंस​

गरबा खेलने के लिए जाने से पहले पर्याप्त पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पिएं। उपवास के दौरान तली-भुनी चीजों से परहेज करें और हल्के, ऊर्जावान और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें ताकि स्टैमिना बना रहे।

​अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार लें ब्रेक​Image Credit : IStock06 / 07

​अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार लें ब्रेक​

गरबा नाइट्स में उत्साह का माहौल अक्सर लोगों को अपनी क्षमता से अधिक देर तक नाचने के लिए प्रेरित करता है। बीच-बीच में हर 30-40 मिनट के अंतराल पर छोटे ब्रेक लें।

​सतर्कता और सावधानी से बनाएं त्योहार को सुरक्षित​Image Credit : IStock07 / 07

​सतर्कता और सावधानी से बनाएं त्योहार को सुरक्षित​

किसी भी उत्सव का असली आनंद तभी है जब आप और आपका परिवार पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ रहें। थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप इस नवरात्रि को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!