Railway Apprenticeship Opportunities: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने वर्ष 2026-27 के अप्रेंटिस प्रशिक्षण सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में व्यावहारिक और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार अप्रेंटिस सीटों की संख्या में पिछले प्रशिक्षण की तुलना में बड़ा इजाफा किया गया है। वर्ष 2025-26 में जहां करीब 1,800 सीटें उपलब्ध थी, वहीं इस बार कुल 3,205 सीटों पर प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।
Railway Apprenticeship Opportunities: प्रयागराज मंडल में ज्यादा वैकेंसी
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रयागराज मंडल में सबसे अधिक 1,462 सीटें रखी गई हैं। इसके बाद झांसी मंडल में 856 और आगरा मंडल में 547 सीटों पर अप्रेंटिस लिए जाएंगे। वहीं, झांसी वर्कशॉप के लिए 226 सीटें निर्धारित की गई हैं। टेक मशीन लाइन और मुख्यालय के लिए 82 सीटें तथा एनसीआर मुख्यालय के अंतर्गत 32 सीटें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 152 सीटों का क्षैतिज आरक्षण भी रखा गया है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मल्टीमीडिया एंड वेब पेज डिजाइनर तथा बिल्डिंग मेंटेनेंस तकनीशियन जैसे ट्रेड शामिल किए गए हैं।
इन ट्रेड्स पर भी प्रशिक्षण
इसके अलावा वेल्डर, शीट मेटल वर्कर और सीओपीए जैसे अन्य ट्रेड्स में भी अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें तकनीकी कौशल विकसित करने और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है। यहां प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
Railway Apprenticeship Opportunities: ऐसे करें रेलवे अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Apprenticeship Opportunities 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
Railway Apprenticeship Stipend: हर महीने इतने रुपये का स्टाइपेंड
खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ड में वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सिपीओए (COPA) आधारित ट्रेड्स को भी शामिल किया गया है।
