पंजाबी

किडनैप कर जिंदा जलाई गई थीं पंजाबी इंफ्लुएंसर Manjeet Kaur, टॉर्चर के 54 दिनों बाद हुआ निधन

Punjabi Influencer Manjeet Kaur Dies: मशहूर पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर का निधन हो गया है। मंजीत कौर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि उनके साथ किडनैपिंग और जिंदा जलाने की घटना हुई थी।

Image

पंजाबी इंफ्लुएंसर Manjeet Kaur का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Punjabi Influencer Manjeet Kaur Dies: मशहूर पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर का निधन हो गया है। मंजीत कौर ने चंडीगढ़ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। मंजीत कौर के साथ दो महीने पहले भयानक घटना हुई थी। उन्हें किडनैप करके जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। वहीं इलाज के दौरान मंजीत कौर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं मंजीत कौर के निधन के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मंजीत कौर के निधन से उनके फैंस तो शोक में हैं ही, साथ ही उनके साथ हुई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli-Arbaz Patel ने दो साल बाद किया ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने किया बॉयफ्रेंड को चीट?

    मंजीत कौर (Manjeet Kaur) ने 26 अगस्त को आखिरी सांस ली। उन्हें 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 से अगवा किया गया था। बताया जा रहा है कि बदमाश उन्हें गाड़ी में डालकर सूनसान इलाके में ले गए। वहां उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर आग तक लगा दी गई। हालांकि भयानक टॉर्चर के बाद मंजीत कौर को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीजीआई में लंबे वक्त तक उनका इलाज चला। खबरों की मानें तो जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, उस वक्त मंजीत के शरीर पर गंभीर चोटें और जलने के निशान थे। लंबे इलाज के बाद भी मंजीत कौर को बचाया नहीं जा सका। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'उन्होंने मुझे गाली दी थी'- Salman Khan संग विवाद पर Subhash Ghai ने तोड़ी चुप्पी

      पुलिस ने दर्ज की शिकायत

      चंडीगढ़ पुलिस की डीएसपी गुरजीत कौर ने बताया कि मंजीत कौर (Manjeet Kaur) की मां ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, तीन आरोपियों रिंकू, शुभी और पिंडा नाम के शख्स के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में लगी हुई है। डीएसपी के मुताबिक, पुलिस वारदात की जगह से सबूत जुटाने में भी लगी हुई है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article