पापा अनिल अरोड़ा संग मलाइका का रिश्ता बेहद खूबसूरत रहा है। मलाइका के एक्टिंग करियर से लेकर शादी बच्चों तक के फैसलों में उनके पिता ने उन्हें खूब सपोर्ट किया है। जो उनकी तस्वीरों से साफ ज़ाहिर होता है। मलाइका अपने पेरेंट्स के साथ बेहद खुश लगती हैं।
बाप बेटी के बीच का रिश्ता बहुत ही अनोखा और प्यारा होता है। पिता की गोद में मलाइका इतने प्यार से लेटी हैं कि, मलाइका और उनके पिता की ये फोटो देख आपकी भी आंखें झलक उठेंगी।
मलाइका और उनके पापा की ये तस्वीर बेहद खास है और ये हमेशा ही मल्ला के दिल के करीब रहेगी। मलाइका ने जितने प्यार से अपने पापा का हाथ थाम रखा है, उनका सहारा बनी है। वो बेहद खूबसूरत है।
मलाइका की मां से तलाक के बाद भी उनके पापा अनिल ने बेटियों से रिश्ता बेहद खास रखा था। परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है।
दामाद अरबाज़ के साथ भी अनिल जी का रिश्ता एकदम बेटों वाला रहा है। आत्महत्या की खबर मिलने पर अरबाज़ सबसे पहले मलाइका की मां के घर पहुंचे थे। नाती अरहान का रिश्ता भी नाना से प्यार स्नेह वाला रहा है।