नेपाल के राष्ट्रगान में वहां की सभ्यता, संस्कृति और खूबसूरती का भरपूर जिक्र है। उनका नेशनल एंथम सयौं थुंगा फूलका हमें जीवन का अनमोल सबक भी सिखाता है।
नेपाल का राष्ट्रगान लिखा था प्रदीप कुमार राई ने। 3 अगस्त 2007 को सयौं थुंगा फूलका को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीगान घोषित किया गया था।
सयौं थुंगा फूलका में नेपाल की विविधता, संस्कृति और एकता को खूबसूरती से पिरोया गया है। नेपाल के सुंदर पहाड़ों और वहां की प्राकृतिक खूबसूरती का भी जिक्र राष्ट्रीय गान में है।
किसी भी दूसरे देश के राष्ट्रीय गान की ही तरह नेपाल का सयौं थुंगा फूलका भी वहां के नागरिकों के लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक है।
नेपाली में 'सयौं थुंगा फूलका' का मतलब होता है सैकड़ों फूलों का गुलदस्ता। यहां इसका तात्पर्य है कि नेपाल सैकड़ों फूलों का ऐसा गुलदस्ता है जिसमें सारे फूल एक समान हैं। यह सिखाता है कि किसी भी राष्ट्र को महान बनाने में समानता का क्या महत्व है।
नेपाल के राष्ट्रगान का भाव है कि नेपाल के हर नागरिक एक अनमोल फूल की तरह हैं, जो देश को सुंदर और मजबूत बनाते हैं।
नेपाल का सयौं थुंगा फूलका हमें सिखाता है कि आप चाहें घर पर हो या दफ्तर में, तरक्की और खुशहाली के लिए सबको एक टीम की तरह काम करना चाहिए। इस टीम का हर सदस्य बराबर हो और वह अपने तरीके से टीम को मजबूत बनाए।