ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह त्यौहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये पाक पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने 'रबी अल अव्वल' में आता है। इस मुबारक मौके पर घर में लजीज पकवान बनाए जाते हैं। एक-दूसरे को लगे लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है। सभी पारंपरिक परिधान पहनते हैं और महिलाएं इस पर्व को मनाने के लिए अपने हाथों और पैरों में मेहंदी रचाती है। आज हम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए ही चुनिंदा मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं।
ईद मिलाद उन नबी के खास दिन पर आप अपने हाथों पर जाल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ये इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में भी है।
अगर आपका अभी अभी निकाह हुआ है तो आपको अपने हाथों में भरे-भरे डिजाइन लगाने चाहिए। ऐसे में ये डिजाइन की मेहंदी आपके लिए बेस्ट है।
हथेली पर चांद उतर आए तो क्या कमाल लगता है न। ये मेहंदी डिजाइन सबसे खास और अलग दिखता है जो आपका रूप भी निखार देगा।
अगर आपको भी गोल टिक्की मेहंदी पसंद है तो आपको इसी के कुछ अलग डिजाइन ट्राई करने चाहिए। गोल टिक्की मेहंदी का ये डिजाइन कॉपी करना भी एक अच्छा ऑप्शन है।।
अगर हथेली भरी हुई चाहिए लेकिन ज्यादा भी नहीं तो आपको ऐसी मेहंदी पसंद करना चाहिए। यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी आजकल मार्केट में भी धूम मचा रही है।
मिनिमल मेहंदी का जरा फैशन चल रहा है। लड़कियां अपने हाथों में कम से कम लेकिन खूबसूरत डिजाइन लगाती हैं।
अ गर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता या पसंद ही नहीं है तो आप सिर्फ अपने हाथ पर ईद-ए-मिलाद मुबारक लिख सकती हैं।