लालू यादव के पोते का नाम रखा गया Iraj, सीधे हनुमान जी से है कनेक्शन, जाने इस बेबी नेम का पूरा मतलब

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के घर प्यारे से बेबी बॉय ने जन्म लिया है। बच्चे की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, क्यूट से बेबी बॉय का परिवार ने बहुत ही प्यारा नाम रखा है। जिसका कनेक्शन हनुमान जी से है, देखें क्यूट बेबी बॉय नेम, मीनिंग।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 28 2025, 10:31 IST
दादू बने यादव प्रसाद यादवImage Credit : Facebook01 / 06

दादू बने यादव प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के घर बहुत ही क्यूट से बेबी बॉय का जन्म हुआ है। दूसरी बार दादू बने लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने पोते का बहुत ही खास नाम रखा है। इस हिंदू, यूनिक नाम की काफी तारीफ हो रही है।

दादा-दादी का प्यारImage Credit : Facebook02 / 06

दादा-दादी का प्यार

प्यारे से पोते को गोद में लेकर प्यार करते लालू यादव की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। उन्होने फेसबुक पर शेयर कर बताया कि, परिवार में आए नन्हे मेहमान का जन्म मंगलवार के शुभ दिन पर हुआ है। तो उसका नाम भगवान हनुमान के नाम पर रखा गया।

क्या रखा नामImage Credit : Facebook03 / 06

क्या रखा नाम

लालू और राबड़ी देवी ने पोते का नाम इराज रखा है। इराज नाम का अर्थ "भगवान हनुमान, फूल, आदि जल के जन्मे, प्यार भगवान कामा के लिए एक और नाम है।

दादू का मिला नामImage Credit : Facebook04 / 06

दादू का मिला नाम

तेजस्वी यादव के बताया कि, बेटे का पूरा नाम इराज लालू यादव रखा गया है। जिसका मतलब है कि, परिवार मे आए इस नन्हे मेहमान के साथ हमेशा ही उसके दादा लालू का नाम और आशीर्वाद जुड़ा रहेगा।

पोती का नाम भी खासImage Credit : Facebook05 / 06

पोती का नाम भी खास

लालू यादव की पोती यानि की तेजस्वी और राजश्री की बिटिया का नाम भी बहुत खास है। परिवार ने उनका नाम कात्यायनी है। क्योंकि उनका जन्म शुभ नवरात्रि के छठे दिन कात्यायनी अष्टमी पर हुआ था।

बहुत क्यूट है बेबी Image Credit : Facebook06 / 06

बहुत क्यूट है बेबी

तस्वीरों में साफ है कि, पोते को देख दादा-दादी समेत पूरा यादव परिवार कितना खुश है। और बेबी इराज वाकई काफी क्यूट और लकी हैं। उनका नाम भी बहुत ही अच्छा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!