लापता लेडीज की फूल यानि नितांशी गोयल को IIFA 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। हालांकि एक्टिंग में सबके छक्के छुड़ाने वाली नितांशी का IIFA लुक और फैशन स्टाइलिंग और अच्छा हो सकता था। यहां तक की सिंपल लुक में नितांशी ने सालों पुराना लुक कॉपी भी कर डाला।
IIFA डे 2 के लिए नितांशी ने खास लाल रंग का कॉर्सेट और ए लाइन लहंगा फ्लॉन्ट किया था। फ्लोरल ट्रेल के साथ नितांशी का ये वाला लुक अच्छा लगा था।
नितांशी का ये वाला लुक हालांकि काफी क्यूट था, लेकिन स्टाइलिंग के मामले में और अच्छा किया जा सकता था। नितांशी का हेयरस्टाइल थोड़ा बदला जा सकता था।
IIFA डे 1 के लिए नितांशी ने खास गोल्डन हैवी रफल पल्लू वाली साड़ी पहनी थी। लूज पल्ला ड्रेप के साथ वाली ये साड़ी काफी स्टाइलिश लुक वाली थी, लेकिन ये लुक भी और अच्छा हो सकता था।
नितांशी की ये हैवी रफल बॉर्डर वाली साड़ी का पल्ला सही से ड्रेप नहीं हुआ था, जिस वजह से वे हर फोटो में पल्लू ही संभालती रह गईं। हालांकि इस कस्टम मेड साड़ी के साथ वाला कंट्रास्ट लाल वेलवेट का ब्लाउज काफी सुंदर था।
नितांशी की साड़ी शिल्पा शेट्टी की पुरानी साड़ी की कॉपी ही लग रही है। हालांकि कलर में थोड़ा सा अंतर है। वहीं नितांशी के लुक के साथ उनकी मुंह से बड़ी बड़ी ईयररिंग्स भी थोड़ी कम ही अच्छी लगी। जिनकी कीमत करीब 6000 रुपये थी, और गोल्डन कंगन की कीमत 5000 के आस पास थी।