अगर आपने भी आज कल में सोशल मीडिया खंगाला होगा, तो हर दूसरी सेलेब्स की पोस्ट लाल रंग के कपड़ों में नजर आई होगी। बेशक ही लाल कलर ऑफ द डे बन गया है, यहां देखें बॉलीवुड हसीनाओं के लेटेस्ट रेड कलर लुक्स जिन्होने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
कियारा आडवाणी का ये वाला लुक सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। टर्टल नेक रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में कियारा कमाल लग रही हैं। उनकी इस ड्रेस का बैक डिजाइन तो प्लीट्स फ्लेयर और स्लिट लुक भी शानदार है।
निया शर्मा भी हाल ही में लाल रंग के बोल्ड एंड ब्यूटीफुल आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होने कॉर्सेट और रेड पैंट्स पहनी हुई थी।
उर्फी ने भी रेड कलर की बहुत ही एलीगेंट लुक वाली ड्रेस पहनी हुई थी। खूबसूरत स्क्वेयर स्कूप नेक वाली इस गाउन ड्रेस के साथ उनका नेकलेस तो विंटेज लुक हेयरस्टाइल बेहद यूनीक लगा।
करीना कपूर ने बहुत ही सिंपल और बेबो कोडेड लाल प्रिंटेड लुक वाला काफ्तान ड्रेस पहना था। एयरपोर्ट लुक के लिए करीना का ये कॉटन का स्लिट काफ्तान आउटफिट परफेक्ट चॉइस है।
अवनीत ने भी लेटेस्ट लुक में बैगी पैंट्स के साथ लाल रंग का बीडेड कॉर्सेट टॉप पहना हुआ है। मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका विंटेज पोनीटेल हेयरस्टाइल काफी क्लासिक लगा।
साटन सिल्क की कॉर्सेट स्टाइल स्लिट कट ड्रेस में अशनूर कौर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अशनूर ने इस लाल रंग की ड्रेस के साथ कंट्रास्ट ग्रीन और वाइट डायमंड वाली ज्वेलरी स्टाइल की है।