12वीं के बाद अधिकतर छात्र इंजीनियरिंग या फिर मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन पैसों की तंगी के चलते छात्रों को पीछे हटना पड़ता है।
हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए 5 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स लेकर आए है। इसे करने के बाद आप लाखों की सैलरी वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोग्रामिंग, कंप्यूटर नेटवर्क, डेटाबेस और सॉफ्टवेयर से जुड़ी बुनियादी जानकारी दी जाती है। इसके बाद विद्यार्थी आईटी सपोर्ट, टेक्निकल सपोर्ट और जूनियर डेवलपर जैसे पदों के लिए प्रयास कर सकते हैं।
यदि आप मैकेनिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें मशीन डिजाइन, उत्पादन प्रक्रिया और मशीनों के रखरखाव की जानकारी मिलती है। इसके बाद मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में आपको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
निर्माण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सिविल इंजीनियरिंग कोर्स बेस्ट हो सकता है। इसमें भवन निर्माण, सड़क, सर्वेक्षण और निर्माण सामग्री से संबंधित जानकारी दी जाती है। आगे चलकर जूनियर इंजीनियर या साइट सुपरवाइजर जैसे पदों के लिए अवसर मिल सकते हैं।
यदि आप भी ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में इंजीनियरिंग करना चाहते थे, लेकिन पैसों की तंगी के चलते आपको पीछे हटना पड़ा तो आप इस क्षेत्र में डिप्लोमा कर सकते हैं। इसमें वाहनों के इंजन, उनके रखरखाव और ऑटोमोबाइल तकनीक की जानकारी मिलती है।
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, उपकरणों और संचार प्रणालियों की जानकारी दी जाती है। विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग, टेस्टिंग और मेंटेनेंस से जुड़े काम तलाश सकते हैं।