प्रेग्नेंट हैं मुकेश अंबानी की छोटी बहू Radhika Merchant? प्रेग्नेंसी में इतने दिन बाद दिखने लगता है बेबी बंप

Radhika Merchant Pregnancy: राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की छोटी बहू हैं। इसी साल जुलाई में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका की शादी हुई थी। अब ऐसी चर्चा है कि राधिका मर्चेंट प्रेग्नेंट हैं। लोग सोशल मीडिया में इस तरह की बातें कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में राधिका की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिसके बाद से ही ऐसी बातें होने लगीं।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Sep 9 2024, 10:02 IST
प्रेग्नेंट है राधिका मर्चेंट?Image Credit : Facebook01 / 06

प्रेग्नेंट है राधिका मर्चेंट?

Is Radhika Merchant Pregnant? :गणेश चतुर्थी वाले दिन मुकेश अंबानी ने एंटीलिया में पूजा रखी थी। इस फंक्शन में देश की तमाम चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में सबकी नजरें राधिका मर्चेंट पर टिकी थीं। कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आईं जिसमें राधिका अपने पेट पर हाथ रखे दिखीं। यहीं से लोग कयास लगाने लगे कि क्या राधिका शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस तरह की कोई पुख्ता खबर कहीं नहीं है कि राधिका प्रेग्नेंट हैं।

कितने दिन बाद दिखता है पेटImage Credit : Facebook02 / 06

कितने दिन बाद दिखता है पेट

क्या आपने कभी सोचा है कि प्रेग्नेंसी के कितने दिनों बात पेट दिखने लगता है। वैसे ये बात हर महिला की परिस्थिति पर निर्भर करता है।

आमतौर पर होता है ऐसाImage Credit : Facebook03 / 06

आमतौर पर होता है ऐसा

आम तौर पर प्रेग्नेंसी में पेट दूसरी ट्राइमेस्टर यानी चौथे महीने में दिखाई देने लगता है। हालांकि, कुछ महिलाओं में पेट दूसरी तिमाही के आखिर तक या तीसरी तिमाही तक भी दिखाई नहीं देता।

पहली प्रेग्नेंसी मेंImage Credit : Facebook04 / 06

पहली प्रेग्नेंसी में

प्रेग्नेंसी में पेट दिखने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि यह पहली बार गर्भावस्था है या दूसरी बार।अगर यह पहली गर्भावस्था है, तो पेट में उभार कम से कम 12 हफ़्तों तक दिखाई नहीं देता।

दूसरी प्रेग्नेंसीImage Credit : Facebook05 / 06

दूसरी प्रेग्नेंसी

अगर महिला पहले भी प्रेग्नेंट हो चुकी है तो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पेट पहले ही दिखाई दे सकता है।

जल्दी दिखता है बेबी बंपImage Credit : Facebook06 / 06

जल्दी दिखता है बेबी बंप

पहली गर्भावस्था के दौरान पेट की मांसपेशियां स्ट्रेच हो जाती हैं और कभी-कभी ये अपने नॉर्मल साइज़ में नहीं आतीं। इसकी वजह से दूसरी गर्भावस्था में बेबी बंप जल्दी दिख सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!