पैसा बहाकर कान्स पहुंचे भारतीय इंफ्लूएंजर्स, फैशन के चक्कर में खपाया इतना दिमाग, लेकिन फिर भी नहीं गली दाल.. बने ट्रोलिंग का निशाना

फ्रेंच रिवेरा में हो रहे कान्स 2025 के लिए भारत से कई इंफ्लूएंजर्स पहुंचे है, जिनके लुक्स सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहे हैं। हालांकि नैंसी त्यागी से लेकर पारुल गुलाटी तो साक्षी सिंधवानी आदि को काफी मिले जुले रिएक्शन्स मिले हैं। वहीं कुछ के लुक्स तो बहुत नापसंद किए गए, देखें फैशन के नाम पर इंडियन इंफ्लूएंजर्स का हाल, सबसे खराब लुक किसका रहा है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 21 2025, 10:02 IST
कान्स में भारतीय इंफ्लूएंजर्सImage Credit : Instagram01 / 07

कान्स में भारतीय इंफ्लूएंजर्स

कान्स 2025 में बॉलीवुड के एक्टर्स से ज्यादा सुर्खियां इंडियन इंफ्लूएंजर्स ने लूट ली है। कई इंफ्लूएंजर्स ने गजब फैशनेबल लुक्स फ्लॉन्ट किए हैं, जिनको क्रिएट करने में काफी दिमाग और समय लगा है। हालांकि कई लुक्स ऐसे भी रहे हैं, जो बहुत मेहनत के बाद भी ट्रोलिंग का शिकार हो गए। देखें कान्स में इंफ्लूएंजर लुक्स कैसे रहें, किसने कहां गलती की।

सिमरन जैनImage Credit : Instagram02 / 07

सिमरन जैन

सिमरन जैन के कान्स से तीन लुक काफी वायरल हुए हैं, और तीनों को ही काफी खराब रिव्यूज मिले हैं। ब्लैक नेट वाली ड्रेस काफी अजीब चॉइस की थी, वहीं उनकी मम्मी की साड़ी से बनी येलो ड्रेस भी टैकी लुक ही दे रही थी। जिसकी स्टाइलिंग पर कई सवाल किए गए। ब्लू वाली मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस का लुक भी ठीक ठाक ही था। हालांकि इसका फ्रिल ट्रेल बहुत ही खराब लगा।

मासूम मीनावालाImage Credit : Instagram03 / 07

मासूम मीनावाला

मासूम मीनावाला हमेशा ही अपनी फैशनेबल चॉइसेस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बार भी कुछ वैसा ही हुआ है, मिरर वर्क वाला ड्रेस काफी सुंदर और शीक लुक दे रहा था। वहीं वाइट जंपसूट भी अच्छा लगा, हालांकि इसका केप और बेहतर हो सकता था।

नैंसी त्यागीImage Credit : Instagram04 / 07

नैंसी त्यागी

सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर नैंसी त्यागी अपनी बनाई हुई ड्रेसेस पहन कान्स में पहुंची थीं। उनका सी ग्रीन फ्लावर वाला फिशकट ड्रेस काफी अच्छा लगा था। लेकिन रेड कार्पेट वाले दूसरे लुक में नैंसी बहुत ही बेसिक लग रही थीं। हील्स, ज्वेलरी से लेकर केप सब कुछ काफी मिसमैच्ड और टैकी लगा।

साक्षी सिंदवानीImage Credit : Instagram05 / 07

साक्षी सिंदवानी

साक्षी सिंदवानी के कान्स लुक भी काफी वायरल हैं, और उन्हें भी नेटिजन्स से मिले जुले रिव्यूज मिले हैं। ग्रीन स्लिट गाउन में साक्षी अच्छी लगीं लेकिन स्टाइलिंग खराब होने के कारण उनका आउटफिट शाइन नहीं कर पाया। वहीं उनके बाकि लुक्स बहुत नए नहीं लगे। फ्रिल गाउन तो ऑफ शोल्डर ड्रेस काफी बेसिक थी।

पारुल गुलाटीImage Credit : Instagram06 / 07

पारुल गुलाटी

मालकिन पारुल गुलाटी की बालों से बनीं ब्रेडेड ड्रेस काफी ज्यादा थॉटफुल थी। और स्लिट के साथ इस ड्रेस का लुक भी अच्छा लग रहा था। वहीं गोल्डन साड़ी ड्रेस वाला लुक काफी हॉच-पॉच लगा। हालांकि ये लुक काफी अच्छा और ट्रेडिशनल था, लेकिन मिरर दुपट्टा वाइब के साथ मैच नहीं हुआ।

रुची गुज्जरImage Credit : Instagram07 / 07

रुची गुज्जर

रुची गुज्जर का लुक कान्स के हिसाब से बहुत ही आउट था। गोटा पत्ती, मिरर वर्क लहंगा डीप वी नेक चोली और दो मिस मैच्ड दुपट्टे लेकर कान्स पहुंची रुची गुज्जर की स्टाइलिंग बहुत बेहतर हो सकती थी। ड्रेस से ज्यादा खराब उनकी ज्वेलरी लगी, उन्होने गले के हार पर मोदी जी की फोटो लगाई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!