गर्मी में सूखने लगा है गुलाब का पौधा तो ये देसी उपाय डाल देंगे नई जान, पूरे सीजन खिले रहेंगे फूल

Home Gardening Tips: गर्मी के दिनों में गुलाब के पौधे को हरा-भरा रखना चाहते हो तो आपको कुछ उपाय जरूर फॉलो करने चाहिए। इन टिप्स को अपनाकर आपको पूरे गर्मी के सीजन खिले हुए गुलाब मिलेंगे।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Jun 9 2026, 11:06 IST
​गर्मी में गुलाब को कैसे सूखने से बचाएं​Image Credit : Canva01 / 07

​गर्मी में गुलाब को कैसे सूखने से बचाएं​

गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है। इसकी खूबसूरती और खुशबू हर बगीचे की शान बढ़ा देती है। लेकिन गर्मियों में गुलाब मुरझाने लगते हैं। ऐसे में कुछ आसान और देसी उपाय अपनाकर आप अपने गुलाब के पौधों को गर्मी के असर से बचा सकते हैं।

​सुबह या शाम के समय करें सिंचाई​Image Credit : Canva02 / 07

​सुबह या शाम के समय करें सिंचाई​

गर्मियों में गुलाब के पौधों को सही समय पर पानी देना बेहद जरूरी है। सुबह जल्दी या शाम को सूर्यास्त के बाद पौधों में पानी दें। इससे जड़ों तक नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

​मल्चिंग जरूर करें​Image Credit : Canva03 / 07

​मल्चिंग जरूर करें​

मल्चिंग एक प्रभावी देसी तरीका है, जिससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है। इससे मिट्टी का तापमान नियंत्रित रहता है और पानी जल्दी नहीं सूखता।

गोबर की खाद डालेंImage Credit : Canva04 / 07

गोबर की खाद डालें

गुलाब के पौधों को गर्मियों में पोषण की जरूरत होती है। इसके लिए अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद का उपयोग करें। महीने में एक बार खाद डालना पर्याप्त होता है।

​तेज धूप से बचाव करें​Image Credit : Canva05 / 07

​तेज धूप से बचाव करें​

यदि आपके पौधे तेज धूप में रहते हैं, तो दोपहर की धूप से पौधों को बचाने की कोशिश करें। इसके लिए ग्रीन नेट, सूती कपड़ा या किसी बड़े पौधे की आंशिक छाया का सहारा लिया जा सकता है।

​जैविक घोल का इस्तेमाल करें​Image Credit : Canva06 / 07

​जैविक घोल का इस्तेमाल करें​

गुलाब के पौधों की मजबूती बढ़ाने के लिए जैविक घोल घर में तैयार करे सकते हैं। इसके लिए छाछ, नीम की खली या केले के छिलकों से तैयार जैविक घोल का उपयोग किया जा सकता है।

​पौधे की सफाई करें​Image Credit : Canva07 / 07

​पौधे की सफाई करें​

गर्मी में पौधे की ऊर्जा बचाने के लिए सूखी पत्तियों, कमजोर शाखाओं और मुरझाए फूलों को नियमित रूप से काटते रहें। इससे पौधे का विकास बेहतर होता है और नई कलियां निकलने में मदद मिलती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!