बिजनेस

चांदी का भाव आज का 27 जुलाई 2026: रेट में 5300 रुपये उछाल, जानें पटना से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 July 2026 : चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार उटापटक हो रहा है। दो दिन बाद आज बाजार ओपन होते ही चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमतें 5,300 रुपये बढ़कर 2,30,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गईं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.47% बढ़कर यानी 1054 रुपये तेजी के साथ 2,23,192 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,22,138 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 59.11 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,23,770 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,19,556 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,24,771 रुपये किलो हो गई। फिर बाजार बंद होने तक 224447 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलो है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 27 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 फाइन₹2,23,770₹6,344₹2,610
925 स्टर्लिंग₹2,06,987₹5,868₹2,414
900 कॉइन₹2,01,393₹5,709₹2,349
800 जर्मन₹1,79,016₹5,075₹2,088

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,450₹24,500₹2,45,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,450₹24,500₹2,45,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

घरेलू बाजार में कमजोर लिवाली और कारोबारियों की भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

पिछले कारोबारी चांदी के वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में भी नरमी देखने को मिली। सितंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 508 रुपये (0.23 प्रतिशत) गिरकर 2,18,867 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं, वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

बाजार विश्लेषकों की राय

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू और वैश्विक बाजारों में कमजोर धारणा तथा कारोबारियों की बिकवाली के दबाव के चलते चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और मुनाफावसूली का असर पूरे कारोबार के दौरान चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article