दूध पर जमने वाली मलाई दूध की फैट क्वालिटी और उबालने के तरीके पर निर्भर करती है। सही तरीका अपनाएं तो घर पर भी मोटी मलाई मिल सकती है।
दूध पर मोटी मलाई चाहिए तो बेहतर है कि फुल क्रीम दूध चुनें। ये भी ध्यान रखें कि गाय का दूध भैंस के दूध से हल्की मलाई देता है। अगर आपको मलाई ज्यादा चाहिए तो भैंस का फुल क्रीम दूध चुनें।
दूध को मध्यम आंच (70–80°C) पर गर्म करें। एकदम तेज आंच पर उबालेंगे से दूध हल्का सा जल सकता है तो मलाई की क्वालिटी खराब करेगा। उबालते समय दूध एकदम किनारे पर न आने दें। उबाल आने पर 1–2 मिनट में गैस बंद कर दें।
दूध उबालते समय इसे ज्यादा न चलाएं। इससे मलाई सेट नहीं होगी। बेहतर होगा कि आप शाम के समय दूध उबाल कर रख दें। इससे सुबह तक इसे सेट होने का अच्छा टाइम मिल जाएगा।
उबले हुए दूध को खुले बर्तन में रखें। वैसे बेहतर यही होगा कि जिस बर्तन में दूध उबाला गया हो, उसमें ही मलाई जमने के लिए छोड़ा जाए। दूध को पहले कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें, उसके बाद ही फ्रिज में रखें।
गर्म दूध को छलनी से ढककर रखें। प्लेट से पूरा कवर न करें। बार-बार दूध वाला बर्तन मूव न करें। तेज पंखे या AC में भी न रखें। इससे मलाई ठीक से सेट नहीं होती है।
दूध के ठंडा होने के साथ ही 6–8 घंटे में मलाई जम जाती है। इसे साफ चम्मच से किनारे से धीरे निकालें। मलाई को फ्रिज में ही स्टोर करें।