बच्चन खानदान की दोनों बहुएं जया जी और ऐश्वर्या की खूबसूरती का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। अपने अपने जमाने में दोनों को स्वर्ग की परियों की उपमा दी जाती थी। हालांकि अब दोनों को ही उनके लुक्स के लिए ट्रोल किया जाता है। लेकिन अगर आप एक बार दोनों की पुरानी फोटोज देख लेंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।
जया जी का ये साड़ी वाला सालों पुराना लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है। सॉफ्ट कर्ल्स, सुरमई आंखें तो होंठों की मुस्कान देख कोई भी फिदा हो सकता है। शादी से पहले वाली ये तस्वीर वाकई दिल जीतने वाली है।
मीडिल पार्टिशन वाला ये शादी से पहले का ऐश्वर्या का लुक आज तक लोगों के दिलों में घर कर रखता है। बिंदी, तेज तर्रार सुरमई आंखें ऐश्वर्या की नेचुरल ब्यूटी के आगे सब फेल है।
जया जी का ये ट्रेडिशनल लुक भी कुछ कम नहीं है, लाल दुपट्टा ओढ़े जया जी ने इस लुक में ट्रेडिशनल ईयररिंग्स तो नोज रिंग पहनी है। सिंपल और सुंदर लुक वाकई अपने आप में ही खास है।
जया जी के लाल दुपट्टे वाले लुक से ऐश्वर्या का ये शादी से पहले वाला लुक एकदम मेल खआ रहा है। बेशक ही दोनों इन लुक्स में बहुत हद तक सेम सेम लग रही थीं।
सिंपल सी साड़ी के साथ बिंदी, चूड़ी पहनी जया जी इस लुक में आज की खूबसूरत हसीनाओं को भी धूल चटा रही हैं। नो मेकअप वाला ये लुक और हैंड पोज सब कुछ फेल कर रहा है।
ऐश्वर्या का ये हैंड पोज वाला फोटो भी उनकी खूबसूरती की गवाही दे रहा है। बेशक ही शादी से पहले वाले सारे ही लुक्स में दोनों सास-बहू कमाल लग रही हैं।