बिजनेस

FD Rates Revised: 3 बैंकों ने बदली ब्याज दरें, Senior Citizens को 7.25% तक ब्याज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 28, 2026, 08:40 AM IST

देश के तीन बड़े बैंकों ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट्स के हिसाब से सीनियर सिटीजन्स 7.25% तक ब्याज मिल सकता है। यहां चेक करें किस बैंक में कितनी अवधि पर कितना ब्याज मिलेगा?

Image

FD के रेट बदले

FD Rates Revised Senior Citizen FD Rates : बैंक FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए अगस्त में बड़ा बदलाव हुआ है। देश के तीन प्रमुख प्राइवेट बैंक HDFC बैंक, Axis बैंक और Federal Bank ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरों में सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के हिसाब से 6.50% से 6.70% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% तक पहुंच रही है। HDFC की नई एफडी दरें 19 अगस्त, 2026 से लागू हैं। फेडरल बैंक की संशोधित दरें 17 अगस्त, 2026 और एक्सिस बैंक की नई दरें 27 अगस्त, 2026 से प्रभावी हैं। FD से पहले यह देखना जरूरी है कि आपकी चुनी हुई अवधि के लिए कौन-सा बैंक ज्यादा ब्याज दे रहा है। सिर्फ ब्याज दर बढ़ने या बदलने की खबर देखकर FD बुक करना हमेशा सही फैसला नहीं होता।

एचडीएफसी बैंक एफडी रेट्स

HDFC Bank FD Rates : एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम राशि वाली टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक ब्याज दे रहा है। 7 से 29 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 2.75% ब्याज मिलेगा। 30 से 45 दिन की अवधि पर यह 3.25% और 46 दिन से 6 महीने तक की अवधि पर 4.25% है। 6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक की एफडी पर 5.50%, जबकि 9 महीने 1 दिन से एक साल से कम अवधि पर 5.75% ब्याज है। एक साल से 15 महीने से कम अवधि पर ब्याज 6.25% है।

15 महीने से 18 महीने से कम अवधि पर 6.35%, जबकि 18 महीने से 3 साल तक की अवधि पर 6.45% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम अवधि की एफडी पर बैंक की सबसे ज्यादा सामान्य ब्याज दर 6.50% है। वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि में 7.10% ब्याज मिलेगा।

एफडी अवधिसामान्य ग्राहकवरिष्ठ नागरिक
7-29 दिन2.75%3.25%
30-45 दिन3.25%3.75%
46 दिन-6 महीने4.25%4.75%
6 महीने 1 दिन-9 महीने5.50%6.00%
9 महीने 1 दिन-1 साल से कम5.75%6.25%
1 साल-15 महीने से कम6.25%6.75%
15-18 महीने से कम6.35%6.85%
18 महीने-3 साल6.45%6.95%
3 साल 1 दिन-4 साल 7 महीने से कम6.50%7.10%
4 साल 7 महीने 1 दिन-5 साल6.40%6.90%
5 साल 1 दिन-10 साल6.15%6.65%
स्रोत: HDFC Bank

फेडरल बैंक एफडी रेट्स

Federal Bank FD Rates : फेडरल बैंक की नई एफडी दरें 17 अगस्त, 2026 से लागू हैं। बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% तक ब्याज दे रहा है। 7 से 29 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 3% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिलेगा। 46 से 90 दिन की अवधि पर यह दर क्रमशः 4.25% और 4.75% है। 91 से 180 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5% ब्याज मिल रहा है। 181 दिन की एफडी पर ब्याज क्रमशः 6% और 6.50% है। एक साल की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिलता है। 15 महीने की एफडी पर यह दर 6.65% और 7.15% है। 48 महीने की एफडी पर बैंक की सबसे ज्यादा सामान्य ब्याज दर 6.70% है। वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि में 7.20% ब्याज मिलेगा।

एफडी अवधिसामान्य ग्राहकवरिष्ठ नागरिक
7-29 दिन3.00%3.50%
30-45 दिन3.25%3.75%
46-90 दिन4.25%4.75%
91-180 दिन4.50%5.00%
181 दिन6.00%6.50%
182-270 दिन5.50%6.00%
271 दिन-1 साल से कम6.00%6.50%
1 साल6.25%6.75%
1 साल से ज्यादा-15 महीने से कम6.40%6.90%
15 महीने6.65%7.15%
15-24 महीने6.40%6.90%
24-48 महीने से कम6.50%7.00%
48 महीने6.70%7.20%
48 महीने से ज्यादा-10 साल6.40%6.90%
स्रोत: फेडरल बैंक

एक्सिस बैंक एफडी रेट्स

Axis Bank FD Rates : एक्सिस बैंक की संशोधित एफडी दरें 27 अगस्त, 2026 से लागू हुई हैं। बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% तक ब्याज दे रहा है। 7 से 29 दिन की एफडी पर ब्याज 3% है। 30 से 45 दिन की अवधि पर 3.25%, 46 से 60 दिन पर 4% और 61 से 87 दिन पर 4.75% ब्याज मिलेगा। 88 दिन से 6 महीने तक की अवधि पर ब्याज 5% है। 6 महीने से 9 महीने से कम अवधि पर 5.50% और 9 महीने से एक साल से कम अवधि पर 5.75% ब्याज है। एक साल से 15 महीने से कम अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिलेगा। 18 महीने से 3 साल तक की अवधि में सामान्य ग्राहकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है। 3 साल से 5 साल तक भी यही दर है। 5 साल से 10 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.25% ब्याज दिया जा रहा है।

एफडी अवधिसामान्य ग्राहकवरिष्ठ नागरिक
7-29 दिन3.00%3.50%
30-45 दिन3.25%3.75%
46-60 दिन4.00%4.50%
61-87 दिन4.75%5.25%
88 दिन-6 महीने5.00%5.50%
6-9 महीने5.50%6.00%
9 महीने-1 साल5.75%6.25%
1 साल-15 महीने से कम6.25%6.75%
15-18 महीने6.45%6.95%
18 महीने-3 साल6.50%7.00%
3-5 साल6.50%7.00%
5-10 साल6.50%7.25%
स्रोत: एक्सिस बैंक

दूसरे बैंकों से तुलना करें तो कौन आगे?

इन तीन बैंकों की नई दरें देखने के बाद यह समझना जरूरी है कि FD बाजार में इससे ज्यादा ब्याज देने वाले विकल्प भी मौजूद हैं। 26 अगस्त, 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक प्रमुख निजी बैंकों में डीसीबी बैंक की अधिकतम एफडी दर 7.50%, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की 7.25%, यस बैंक की 7.25% और आरबीएल बैंक की 7.20% तक है।

बैंकअधिकतम ब्याज दरअधिकतम दर की अवधि
डीसीबी बैंक7.50%24-25 महीने, 34-35 महीने और 60-61 महीने
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक7.25%500 दिन से 3 साल
यस बैंक7.25%18 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम
आरबीएल बैंक7.20%18 महीने से 3 साल
इंडसइंड बैंक7.00%2 साल से 3 साल
कोटक महिंद्रा बैंक6.80%2 साल से 3 साल
फेडरल बैंक6.70%48 महीने
एचडीएफसी बैंक6.50%3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम
एक्सिस बैंक6.50%18 महीने से 10 साल
स्रोत: उपलब्ध बैंक दर तुलना, 26 अगस्त 2026
End of Article