करीना कपूर ने साल 2000 में अपनी डेब्यू फिल्म रेफ्यूजी के साथ फैशन जगत में खूब सुर्खियां बटोरी थी। बेबो ने इस फिल्म में ट्रेडिशनल इंडियन तो इंडो वेस्टर्न कपड़े पहने थे। 26 सालों बाद भी आज करीना का ये फैशन याद किया जाता है।
करीना ने घुटनों से ऊपर तक की सिंपल कुर्तियों को स्ट्रेट पैंट के साथ पहना। यह लुक उस समय काफी नया था और कॉलेज गर्ल्स के बीच तेजी से ट्रेंडी हुआ था।
उनके आउटफिट्स में भारी बॉर्डर वाले कॉटन और सिल्क दुपट्टे खास ग्रेस एड करते थे। साधारण कपड़ों के साथ भी यह दुपट्टा पूरे लुक को स्टाइलिश बना देता था।
करीना ने फिल्म में भारी गहनों की जगह छोटे झुमके, चूड़ियां और सिंपल एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया गया।
करीना ने दुपट्टे को सिर्फ कंधे पर नहीं रखा, बल्कि उसे अलग-अलग तरीके से ड्रेप किया। इससे उनका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ मॉडर्न भी नजर आया।
बेज, क्रीम, ब्लू, ऑफ-व्हाइट, लाइट ग्रीन, ब्राउन और पेस्टल शेड्स उनके लुक की पहचान बने। ये रंग आज भी एलीगेंट और एवरग्रीन माने जाते हैं।
फिल्म में उनका मेकअप बेहद हल्का रखा गया था। न्यूड लिप्स, सॉफ्ट आई मेकअप और नेचुरल स्किन ने उनकी खूबसूरती को और निखारा।