भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम की जन्म जयंती के मौके पर सारी दुनिया उन्हें दिल से याद कर रही है। डॉ कलाम को जब याद करते हैं, तब उनका काम, व्यक्तित्व, सादा जीवन और खानपान की आदतों का जिक्र होता ही है। आइए उनकी पसंद नापसंद जानते हैं।
डॉ अब्दुल कलाम शाकाहारी खाना खाना पसंद करते थे। और उन्हें खासतौर से साउथ इंडियन डिशेज उसमें भी अय्यर डेलिकेसीज की डिशेज काफी पसंद थी और वे स्वाद लेकर खाना पसंद करते थे।
उनकी सबसे पसंदीदा डिशेज की लिस्ट में वाथा कुझाम्बू भी शामिल है, जो अय्यंगर समुदाय की स्पेशलिटी है।
कर्नाटक की स्वादिष्ट और लोकप्रिय चावल वाली ये डिश भी डॉ कलाम को काफी पसंद थी। इसे इमली चावल या पुलिहोरा भी कहा जाता है, जो स्वाद में तीखा होता है।
इसी के साथ साथ डॉ कलाम को साउथ इंडियन क्यूजिन में रसम, सांभर, बोंडा, पापड़, मूंग दाल का पायसम भी पसंद था।
डॉ अब्दुल कलाम की फेवरेट डिशेज की लिस्ट में खास करेला फ्राई और आलू की कढी भी शामिल थी। वे सिंपल हेल्दी डाइट के फैन थे हालांकि बचपन में वे नॉन वेज खाते थे, लेकिन कम उम्र में ही उन्होने वेज डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया था।