Atishi Markena Love Story: आतिशी मार्लेना शुरू से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। वह पूरे दमखम के साथ पार्टी की नीतियों के लिए आवाज उठाती रही हैं। अब बतौर मुख्यमंत्री वह दिल्ली की जनता के लिए काम करते नजर आएंगी। आतिशी ना सिर्फ अच्छी राजनेता हैं बल्कि एक अच्छी महिला भी हैं। बहुत ही कम लोग होंगे जो उनकी प्रेम कहानी जानते हैं।
आतिशी मूल रूप से पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। दिल्ली में शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए लंदन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को चुना।
आतिशी मार्लेना के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण सिख राजपूत परिवार से हैं। अभी कुछ साल पहले ही आतिशी ने अपना सरनेम मार्लेना हटाकर सिंह कर लिया था। दोनों की प्रेम कहानी काफी रोमांचक है।
IIT और IIM जैसे संस्थानों से पढ़ाई करने वाले प्रवीण विलेज डेवलपमेंट के लिए काम कर रहे हैं। वहां गांवों की आर्थिक और सामाजिक हालत सुधारने के लिए कई प्रोग्राम चला रहे हैं। आतिशी भी सक्रिय राजनीति में आने से पहले ग्राम सुधार के लिए काम करती थीं।
कई साल पहले प्रवीण और आतिशी की मुलाकात दिल्ली में हुई। दोनों ग्राम सुधार के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। एक सी सोच दोनों को करीब ले आई। ये नजदीकियां पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।
प्यार हुआ तो दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। आज प्रवीण और आतिशी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। प्रवीण लो प्रोफाइल रहकर अपने मिशन में जुटे हैं। दोनों ने कोई संतान पैदा नहीं की है।
आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी से पहले बीजेपी की सुशमा स्वराज और फिर कांग्रेस की शीला दीक्षित राज्स के मुख्यमंत्री बन चुकी हैं।