नई मम्मी दीपिका की साड़ियों का कलेक्शन देख हिल जाते हैं अच्छे अच्छे.. तीसरी वाली तो पाकिस्तान में भी सुपरहिट

स्टाइल के मामले में देसी गर्ल दीपिका पादुकोण का वाकई कोई मुकाबला नहीं है। नई मम्मी बनीं दीपिका पादुकोण का साड़ी कलेक्शन भी एकदम अलग हटके तो गजब है। यहां देखें दीपिका का साड़ी ब्लाउज डिजाइन फोटो, लेटेस्ट ट्रेंडिंग बनारसी सिल्क साड़ी।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Sep 12 2024, 13:01 IST
दीपिका का गजब साड़ी कलेक्शनImage Credit : Instagram01 / 05

दीपिका का गजब साड़ी कलेक्शन

दीपिका पादुकोण के पास मॉडर्न से लेकर ट्रेडिशनल रॉयल एलिगेंट साड़ियों का गजब कलेक्शन है। दीपिका जैसा साड़ी लुक फ्लॉन्ट करना है, तो फिर तो ऐसी बनारसी, टिशू सिल्क, ऑर्गेंजा, रफल आदि की साड़ी और ब्लाउज डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

घरचोला साड़ीImage Credit : Instagram02 / 05

घरचोला साड़ी

दीपिका की साड़ियों के डिजाइन बेहद अलग हटके होते हैं, ऐसे में उनकी ये लाल गोल्डन रंग की बहुत ही ज्यादा गुजराती ट्रेडिशनल लुक की घरचोला साड़ी का डिजाइन बहुत खूबसूरत था। हैवी ज़री गोटा वर्क की साड़ी तो गोल बैक वाला हैवी ब्लाउज और कमाल लग रहा है।

सीक्वेन्स साड़ीImage Credit : Instagram03 / 05

सीक्वेन्स साड़ी

सीक्वेन की दीपिका की ब्लैक और गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाली लहरिया लुक की साड़ी भी खूब वायरल हुई थी। स्टाइलिश मर्मेड ट्यूब लुक के ब्लाउज के साथ दीपिका का साड़ी लुक खूब सुंदर लगा था।

बनारसी सिल्क साड़ीImage Credit : Instagram04 / 05

बनारसी सिल्क साड़ी

दीपिका की ये गोल्डन बनारसी सिल्क की साड़ी दुनिया भर में मशहूर हुई है। बेहद रॉयल और क्लासी लुक की साड़ी के साथ दीपिका ने कंट्रास्ट का सफेद फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना था। इस साड़ी के साथ आप भी कंट्रास्ट की ही ज्वेलरी ट्राई करें और जरूर ही ये साड़ी हर महिला के कलेक्शन में होनी ही चाहिए।

क्रश्ड रफल साड़ीImage Credit : Instagram05 / 05

क्रश्ड रफल साड़ी

क्रश्ड फैब्रिक वाली ये स्टाइलिश मॉडर्न साड़ी का लुक तो और भी ज्यादा कातिल है। जरूर ही हर गर्ल को ऐसी साड़ी तो वाइब्रेंट स्टाइलिश लुक का ब्लाउज ट्राई करना ही चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!