छठ पूजा कर रही महिलाओं के लिए खास खबर, चुटकियों में तैयार करें शुद्ध पीला सिंदूर, पानी-पसीने से भी नहीं हटेगा

छठ पूजा में सिंदूर लगाने की परंपरा है। अगर आप भी माथे पर सिंदूर लगाकर छठी मैया का जयगान करती हैं - तो यहां से घर पर शुद्ध सिंदूर बनाने का तरीका देख लें। ये सिंदूर देर तक टिकने वाला है। अगर पूजा के दौरान पसीना आ जाए या पानी लग जाए- तब भी यह सिंदूर हटेगा नहीं। यहां देखें तरीका।

Authored by: मेधा चावलाUpdated Oct 27 2025, 13:38 IST
सिंदूर की परंपराImage Credit : IStock01 / 07

सिंदूर की परंपरा

छठ पूजा में माथे पर सिंदूर लगाकर सूर्य भगवान की पूजा की जाती हैं। इसे शुभता, सौभाग्य और सूर्य देव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। इस सिंदूर को घर पर आसानी से बना सकते हैं।

घर पर पीला सिंदूर बनाने की विधिImage Credit : IStock02 / 07

घर पर पीला सिंदूर बनाने की विधि

घर पर सिंदूर बनाने के लिए आपको हल्दी पाउडर 2 छोटे चम्मच, एक चुटकी चूना, थोड़ा सा पानी या नींबू के रस की कुछ बूंदें चाहिए होंगी।

सरसों का तेल Image Credit : IStock03 / 07

सरसों का तेल

इस सिंदूर को चमकदार और देर तक टिकाने के लिए कुछ बूंदें सरसों के तेल की चाहिए होंगी। हालांकि यह तेल वैकल्पिक सामग्री है। आप इसके बिना भी सिंदूर तैयार कर सकती हैं।

कैसे बनाएंImage Credit : IStock04 / 07

कैसे बनाएं

एक छोटी कटोरी में हल्दी पाउडर और एक चुटकी चूना डालें। 2–3 बूंद पानी या नींबू रस डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। थोड़ी देर में इसका रंग गहरा पीला से केसरिया-लाल हो जाएगा।

लास्ट स्टेप Image Credit : IStock05 / 07

लास्ट स्टेप

चाहें तो इसमें थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर उसे और चिकना और टिकाऊ बना लें। सूखने के बाद इसे किसी कांच या स्टील की डिब्बी में रख लें।

ज्यादा चूना नहीं Image Credit : IStock06 / 07

ज्यादा चूना नहीं

सिंदूर बनाते समय बहुत ज्यादा चूना न डालें, क्योंकि इससे त्वचा पर हल्की जलन हो सकती है।

सावधानी बरतें Image Credit : IStock07 / 07

सावधानी बरतें

ये सिंदूर लगाने से पहले हाथ पर रखकर टेस्ट करें। साथ ही इसे धूप या आग के पास रखने से बचें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!