​दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएंगे ऐसे खूूबसूरत BRIDAL CHURA, एक बार देखें चूड़ा के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स​

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में होने वाली दुल्हन की शॉपिंग भी खूब स्पीड में है। लहंगे से लेकर जूलरी तक, दुल्हन की हर चीज उनकी पसंद की और सबसे खास होती है। अगर आपकी भी अभी शादी होने वाली है और आपने अभी तक अपने लिए चूड़ा नहीं खरीदा है तो आपको यहां दिए गए चूड़े के डिजाइन्स को देख लेना चाहिए।

Authored by: Updated Nov 18 2024, 23:04 IST
दुल्हन के लिए चुड़ा डिजाइन01 / 07

दुल्हन के लिए चुड़ा डिजाइन

दुल्हन को शादी के दिन कई तरह के आउटफिट पहनने पड़ते हैं। लेकिन फंक्शन के बीच में बार-बार ज्वैलरी बदलने का समय नहीं मिल पाता। खासकर चूड़ा एक बार पहन लिया, तो रस्म के मुताबिक इसे कई दिनों तक निकालने की इजाजत नहीं होती। इसलिए होथियारी यही ही कि हाथों में चूड़ा वही पहना जाए तो सभी आउटफिट पर परफेक्ट लगे। अगर आप अपनी शादी के लिए चूड़ा सेट ढूंढ रही हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।

पिंक ब्राइडल चूड़ा 02 / 07

पिंक ब्राइडल चूड़ा

इन दिनों पिंक ब्राइडल चूड़ा काफी ट्रेंड में है। कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेसे ने भी अपनी शादी में गुलाबी रंग का चूड़ा ही पहना है। आप भी अपने वेंडिंग में कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह का चूड़ा खरीद सकती हैं।

राजवाड़ी स्टाइल चूड़ा03 / 07

राजवाड़ी स्टाइल चूड़ा

राजवाड़ी स्टाइल चूड़ा कई सारी दुल्हनों को पसंद आने लगा है। ये दिखने में काफी हैवी होते हैं और दुल्हन के रूप को निखारते हैं। इस तरह के चूड़ा शादी वाले दिन तो दुल्हन की हर आउटफिट के साथ जचती हैं लेकिन शादी के बाद इन्हें रोज पहनने में दिक्कत आती है।

ट्रेडिशनल लाल चूड़ा04 / 07

ट्रेडिशनल लाल चूड़ा

कई साल से ट्रेडिशनल लाल चूड़ा ही दुल्हन पहनती आ रही हैं। ऐसे चूड़ा मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं और सिंपल होकर भी काफी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। इस तरह के चूड़ा को शादी के बाद डेली पहनने में भी दिक्कत नहीं होती है।

कुंदन ब्राइडल चूड़ा 05 / 07

कुंदन ब्राइडल चूड़ा

कुंदन का ब्राइडल चूड़ा लेटेस्ट फैशन का हिस्सा है। इस तरह के चूड़ा दुल्हन की कलाई की शोभा बढ़ाते हैं और दिखने में भी बला के खूबसूरत लगते हैं।

रेशम के धागे वाला चूड़ा 06 / 07

रेशम के धागे वाला चूड़ा

रेशम के धागे वाला चूड़ा आजकल डिमांड में आने लगा है। इस तरह के चूड़ा को लड़कियां पहनना पसंद कर रही हैं। ऐसे चूड़ा मिरर वर्क के साथ और भी अच्छे दिखते हैं।

राजस्थानी स्टाइल चूड़ा07 / 07

राजस्थानी स्टाइल चूड़ा

राजस्थानी महिलाएं इस तरह का चूड़ा पहनना पसंद करती हैं। ये राजस्थान का सबसे क्लासी डिजाइन है। ऐसे चूड़ा को आप बाजार से सस्ते में भी खरीद सकती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!