BK Shivani Parenting Tips: बच्चों को कंट्रोल नहीं कनेक्ट करें, सफल पेरेंटिंग का सूत्र हैं बीके शिवानी की ये बातें

BK Shivani Parenting Tips: कई बार पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता में रहते हैं। उन्हें लगता है कि हर प्रयास के बाद भी नतीजे वैसे नहीं आ रहे जैसा वह चाहते हैं। ऐसे में ब्र्ह्मकुमारी शिवानी बताती हैं कि कई बार माता-पिता जाने अनजाने में पेरेंटिंग से जुड़ी ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो सारे किये धरे पर बानी फेर देता है।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Feb 15 2026, 11:50 IST
बीके शिवानी के पेरेंटिंग टिप्सImage Credit : BK Shivani fb01 / 07

बीके शिवानी के पेरेंटिंग टिप्स

बीके शिवानी के अनुसार पेरेंटिंग सिर्फ बच्चों को बड़ा करना नहीं, बल्कि उनके मन, भावनाओं और व्यक्तित्व को सही दिशा देना है। उन्होंने कुछ पेरेंटिंग टिप्स बताए हैं:

​बच्चों को कंट्रोल नहीं, कनेक्ट करें​Image Credit : BK Shivani fb02 / 07

​बच्चों को कंट्रोल नहीं, कनेक्ट करें​

अकसर माता-पिता आदेश देते हैं, डांटते हैं या तुलना करते हैं। इससे बच्चे डर तो जाते हैं, लेकिन भीतर से दूर हो जाते हैं। पेरेंट्स को इन सबसे बचना चाहिए

​दोस्त की तरह बात करें​Image Credit : BK Shivani fb03 / 07

​दोस्त की तरह बात करें​

बीके शिवानी सलाह देती हैं कि बच्चों से दोस्त की तरह बात करें। उनकी बातों को बीच में काटने के बजाय ध्यान से सुनें। जब बच्चा सुना हुआ महसूस करता है, तभी वह खुलकर अपनी भावनाएं साझा करता है।

​लेबल मत लगाइए​Image Credit : BK Shivani fb04 / 07

​लेबल मत लगाइए​

पेरेंटिंग में तू आलसी है या तुझसे नहीं हो पाएगा जैसे शब्दों से बचें। क्योंकि फिर यही बच्चे का स्वभाव बन जाते हैं।

​प्रयास का सराहना करें​Image Credit : BK Shivani fb05 / 07

​प्रयास का सराहना करें​

बीके शिवानी कहती हैं कि हर शब्द ऊर्जा है। अगर हम बच्चे को बार-बार नकारात्मक पहचान देंगे, तो वह वैसा ही बन जाएगा। इसके बजाय उसके प्रयास की सराहना करें, न कि सिर्फ रिजल्ट की।

​बिना शर्त प्यार दें​Image Credit : BK Shivani fb06 / 07

​बिना शर्त प्यार दें​

प्यार को मार्क्स, व्यवहार या उपलब्धियों से जोड़ना गलत है। जब बच्चा यह जानता है कि मेरे माता-पिता मुझे हर हाल में स्वीकार करते हैं, तभी उसमें आत्मविश्वास पैदा होता है।

​खुद रोल मॉडल बनें​Image Credit : BK Shivani fb07 / 07

​खुद रोल मॉडल बनें​

अगर हम चाहते हैं कि बच्चा एक आदर्श जीवन बिताए तो पहले आपको खुद वैसा बनना होगा जैसा आप बच्चे से उम्मीद करते हैं। बच्चे सुनने से ज्यादा देखकर सीखते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!