कियारा आडवाणी से लेकर शनाया कपूर तो कृति सैनॉन तक ने हाल ही में बहुत ही क्लासिक ब्लैक लेदर कॉर्सेट वाले लुक्स फ्लॉन्ट किए थे। ब्लैक कलर के ये कॉर्सेट गर्ल्स फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंडी हैं। वहीं स्लिट कट ब्लैक सिल्वर लुक वाला सारा अली खान का आउटफिट भी इस वीक काफी पॉपुलर हुआ है।
काले रंग की साड़ियां तो बहुत ही ज्यादा कमाल लुक देती हैं। पारुल गुलाटी की ये वाली गोल्डन सितारा वर्क और जरी गोटा बॉर्डर वाली साड़ी का लुक भी बहुत शानदार है। पारुल ने इसे गोल्डन कलर के डीप नेक ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था।
जान्हवी कपूर का ये वाला बैलून प्लीट्स वाला टूले स्कर्ट का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। जान्हवी ने इसे वाइट कलर के ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप के साथ पहना था। ऐसे वाले स्कर्ट हर टॉप संग बढ़िया लगेंगे।
सारा तेंदुलकर ने हाल ही में ब्लैक कलर की ये वाली एकदम ही सिंपल सी बोट नेक वाली ब्लैक बॉडीकॉन गाउन ड्रेस पहनी थी। ऐसी वाली ड्रेस हमेशा ही अच्छा लुक देती हैं।
हॉलीवुड की रिहाना ने हाल ही में ब्लैक कलर का क्रोकोडाइल लेदर स्टाइल का फ्लोई गाउन पहना हुआ था। ये वाला लुक भी पॉपुलर हो रहा है।
नीता अंबानी का ये वाला साड़ी लुक बहुत ट्रेंड में है। हल्के से ब्लैक कलर के टच वाली ये साड़ी और ब्लाउज का लुक मस्ट ट्राय है।
जींस, टॉप और ब्लैक कलर के कार्डिगन लुक में सुष्मिता सेन ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।