ग्रे डिवोर्स उस तलाक को कहते हैं जब कोई पति पत्नी 50 के उम्र के करीब आकर एक दूसरे से तलाक लेते हैं औऱ अपने रास्ते जुदा कर लेते हैं। विदेशों में इस तरह के तलाक को सिल्वर स्प्लिटर्स भी कहते हैं। ग्रे डिवोर्स में ग्रे का मतलब बुढ़ापे से ही है।
यूं तो किसी भी तरह का डिवोर्स तकलीफ देता है लेकिन ग्रे डिवोर्स ज्यादा दर्दनाक होता है। दरअसल यह ऐसा तलाक होता है जब दो लोग लंबे समय तक साथ रहने के बाद एख दूजे से अलग होते हैं। उन्होंने ना जाने कितनी ही खुशियां और गम साथ मिलकर काटे होते हैं लेकिन उन्हें जुदा होना पड़ता है।
आजकल लोगों का लाइफस्टाइल पहले से बहुत बदल गया है। लोग अब अपनी पर्सनल ग्रोथ और खुशियों को ज्यादा तवज्जो देते हैं। लंबे समय तक साथ रहने के दौरान दंपतियों के बीच असहमतियां होना आम बात है, लेकिन अगर इन असहमतियों का समाधान नहीं होता है तो यह ग्रे तलाक का कारण बनता है।
अगर शादी में कोई समस्या है तो तुरंत काउंसलिंग करवाएं। अपनी दिक्कतों पर पार्टनर से खुलकर बात करें। कई बार खुद को नई हॉबीज और एक्टिविटीज में बिजी कर लेना भी ग्रे डिवोर्स होने से बचा सकता है।