​कपूर खानदान की बहू-बेटियों ने दिखाया देसी ग्लैम, आलिया-करीना की अदाएं देखते रह जाएंगे​

एंटीलिया के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंची कपूर खानदान की बहू-बेटियों का देसी ग्लैम अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। देखें आलिया से लेकर उनकी दोनों ननदों करीना और करिश्मा ने क्या पहना था।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Sep 15 2026, 13:41 IST
कपूर बहू-बेटियों का देसी अंदाजImage Credit : Instagram01 / 07

कपूर बहू-बेटियों का देसी अंदाज

एंटीलिया च राजा के दर्शन करने पहुंची कपूर खानदान की बहुरानी आलिया भट्ट तो बेटियां करिश्मा और करीना का देसी ग्लैमरस अवतार देखने लायक था। तीनों के लुक्स एक से बढ़कर एक निकले, देखें किसने क्या पहना था।

आलिया का साड़ी लुकImage Credit : Instagram02 / 07

आलिया का साड़ी लुक

आलिया ने इवेंट के लिए हाउस ऑफ मसाबा की पिस्ता ग्रीन शाइन वाली टिशू सिल्क ऑर्गेंजा पैटर्न की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का लुक अपने आप में ही बहुत प्यारा लग रहा था।

कॉर्सेट के साथ किया स्टाइलImage Credit : Instagram03 / 07

कॉर्सेट के साथ किया स्टाइल

ओपन उल्टा पल्ला ड्रेप के साथ आलिया ने इस साड़ी को थ्रेड वर्क मैचिंग कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर अप किया था। लंबी ईयररिंग्स और हाथ में तीन कड़ों के साथ आलिया ने अपना लुक कम्पलीट किया था।

करीना का सूट लुकImage Credit : Instagram04 / 07

करीना का सूट लुक

करीना कपूर ने अंबानियों के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अनामिका खन्ना का सूट पहना हुआ था। पीले रंग के सूट पर हैवी जरी की कढ़ाई की हुई थी। बेशक ये कुर्ता सूट सेट करीना पर कमाल लगा।

बेबो की ब्यूटीImage Credit : Instagram05 / 07

बेबो की ब्यूटी

बोट नेक कुर्ता, प्लाजो पैंट्स के साथ मैचिंग दुपट्टा और पर्ल कुंदन की ज्वेलरी के साथ करीना ने अपना लुक कम्पलीट किया था।

करिश्मा का साड़ी लुकImage Credit : Instagram06 / 07

करिश्मा का साड़ी लुक

करिश्मा कपूर ने भी बहुत ही खूबसूरत सी सिंपल से लुक वाली साड़ी पहनी हुई थी। अनाविला की ये गुलाबी रंग की साड़ी में करिश्मा काफी एफर्टलेसली सुंदर लगीं।

ब्लाउज था खासImage Credit : Instagram07 / 07

ब्लाउज था खास

सिंपल और सुंदर साड़ी के साथ करिश्मा का ब्लाउज काफी यूनीक लगा। वी नेक, बैलून स्लीव्स और चोगा स्टाइल का ब्लाउज इन दिनों ट्रेंडी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!