सर्दियों में महीनों तक बिल में छिप रहता है यह मगरमच्छ, 'चाइनीज क्रोकोडाइल' की ये बातें हैरान कर देंगी आपको

दुनिया के सबसे दुर्लभ मगरमच्छ चाइनीज मगरमच्छ के बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा लेकिन आज हम आपको इस अनोखे मगरमच्छ की वो खास बातें बताएंगे जो इसे दुनिया के दूसरे मगरमच्छों से अलग बनाती हैं।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Sep 15 2026, 12:05 IST
दुनिया का सबसे दुर्लभ मगरमच्छImage Credit : IStock01 / 07

दुनिया का सबसे दुर्लभ मगरमच्छ

इस धरती पर 26-28 मगरमच्छ की प्रजातियां रहती हैं। जिनमें से कुछ बेहद ही दुर्लभ प्रजातियां हैं। चाइनीज मगरमच्छ (Chinese Alligator) नाम की प्रजाति भी दुनिया के सबसे दुर्लभ मगरमच्छों प्रजाति में गिनी जाती है। इस मगरमच्छ के बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा लेकिन दुनिया का यह अजीबोगरीब मगरमच्छ बहुत ही खास है। जिसकी ये खास बातें आपको हैरान करके रख देंगी।

नाम से ही साफ है कि कहां पाया जाता होगा यह मगरमच्छImage Credit : IStock02 / 07

नाम से ही साफ है कि कहां पाया जाता होगा यह मगरमच्छ

वैसे तो आप इस मगरमच्छ का नाम सुनकर ही समझ गए होंगे कि यह मगरमच्छ भले दुनिया के किसी कोने में पाया जाता हो या नहीं लेकिन यह चीन में जरूर पाया जाता होगा। Chinese Alligator यानी चीन का मगरमच्छ, इसका इतिहास और जीवनशैली इतनी खास है कि इसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

सिर्फ चीन में मिलता है यह मगरमच्छImage Credit : IStock03 / 07

सिर्फ चीन में मिलता है यह मगरमच्छ

बता दें कि दुनिया का यह बेहद ही दुर्लभ मगरमच्छ मुख्य रूप से चीन की यांग्त्ज़ी नदी के आसपास के इलाकों में पाया जाता है। अगर आपको इसे देखना हो तो आप इसे इस नदीं के आस-पास भटकते हुए देख सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यह मगरमच्छ चीन के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाया जाता। प्राकृतिक रूप से यह मगरमच्छ केवल चीन में ही पाया जाता है। हालांकि यह दुनिया के कई बड़े संरक्षण और अनुसंधान केंद्रों के साथ-साथ कई चिड़ियाघरों में भी रखे गए हैं। मगर जंगली तौर पर ये केवल चीन में ही पाए जाते हैं।

दिखने में छोटा लेकिन इतिहास बहुत बड़ाImage Credit : IStock04 / 07

दिखने में छोटा लेकिन इतिहास बहुत बड़ा

चीनी मगरमच्छ (Chinese Alligator) दुनिया के सबसे छोटे मगरमच्छों में शामिल है। जिसकी लंबाई आमतौर पर करीब 1.5 से 2 मीटर तक होती है। इस मगरमच्छ का वजन भी ज्यादा नहीं होता यह सिर्फ 36 से 45 किलो तक के ही होते हैं। मगर इस छोटे से मगरमच्छ का इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में इनका भौगोलिक दायरा काफी बड़ा था। ये चीन के साथ-साथ जापान के भी कुछ क्षेत्रों में पाए जाते थे।

सर्दियों में बिल में छिप जाता है और जमीन के अंदर बना लेता है अपना घरImage Credit : IStock05 / 07

सर्दियों में बिल में छिप जाता है और जमीन के अंदर बना लेता है अपना घर

इस मगरमच्छ की कुछ खास बातों में एक बात यह भी है कि ठंड आते ही यह चाइनीज मगरच्छ अपने बिल में चला जाता है और लंबे समय तक बिल से जल्दी बाहर नहीं आता। सरीसृपों में इस अवस्था को ब्रूमेशन (Brumation) कहा जाता है। यह नदी या तालाब के किनारे मिट्टी में बिल और सुरंगें बनाता है और यही जगह आराम करने और ठंड से बचने के काम आती है। जिसे वह अपना घर मान लेता है।

खाने में क्या पसंद है?Image Credit : IStock06 / 07

खाने में क्या पसंद है?

यह मगरमच्छ दूसरे मगरमच्छों की तरह बड़े जानवरों को अपना शिकार नहीं बनाता बल्कि यह ज्यादातर मछली, मेंढक, घोंघे, कीड़े और दूसरे छोटे जलीय जीवों को खाकर अपना पेट भरता है। यानी इसका ज्यादातर शिकार आकार में छोटा होता है लेकिन दूसरे मगरमच्छों को मौका मिले तो वे बड़े-बड़े जानवरों को अपना शिकार बना लें।

अब बेहद दुर्लभ हो चुका है यह मगरमच्छImage Credit : IStock07 / 07

अब बेहद दुर्लभ हो चुका है यह मगरमच्छ

मादा चइनीज मगरमच्छ (Chinese Alligator) अंडों से निकलने वाले बच्चों की आवाज पहचान सकती है और शुरुआती समय में उनकी सुरक्षा में मदद करती है। मगरमच्छ की इस प्रजाति को लेकर चिंता करने वाली जो बात है, वो यह है कि जंगली इलाकों में इसकी संख्या काफी घट चुकी है। आवास का खत्म होना और इंसानी गतिविधियां इसकी परेशानी की बड़ी वजह हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!