टेक एंड गैजेट्स

Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के 5 सबसे आसान तरीके, 90% आज भी हैं इनसे अनजान

अगर आप विंडोज (Windows), मैक (Mac) या क्रोमबुक (Chromebook) का उपयोग करते हैं, तो अलग-अलग कंडीशन के लिए अलग-अलग स्मार्ट शॉर्टकट्स मौजूद हैं। आइए आपको इसके कुछ आसान तरीके बताते हैं।

Image

स्क्रीनशॉट के शॉर्टकट आपके काम को आसान बना सकते हैं।

डिजिटल वर्ल्ड में कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते समय स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को तुरंत सेव करना या शेयर करना बहुत जरूरी हो गया है। चाहे किसी ऑनलाइन पेमेंट की रसीद हो, कोई जरूरी दस्तावेज, स्टडी नोट्स या मीटिंग का कोई महत्वपूर्ण मैसेज - स्क्रीनशॉट (Screenshot) लेना रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, कई लोग अब भी केवल एक ही तरीके से स्क्रीनशॉट लेते हैं, जिससे काम में अधिक समय लगता है।

अगर आप विंडोज (Windows), मैक (Mac) या क्रोमबुक (Chromebook) का उपयोग करते हैं, तो अलग-अलग कंडीशन के लिए अलग-अलग स्मार्ट शॉर्टकट्स मौजूद हैं। अगर आप लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको स्क्रीनशॉट लेने के कुछ बेहतरीन तरीके बताने जा रहे हैं

Windows + Shift + S

इस शॉर्टकट से आप मनचाहे हिस्से (Custom Area) को कैप्चर करने के लिए अगर आपको पूरी स्क्रीन की फोटो न लेकर केवल स्क्रीन पर दिख रहे किसी खास फोटो या पैराग्राफ का स्क्रीनशॉट लेना है, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है।

कीबोर्ड पर Windows Key + Shift + S एक साथ दबाएं। बटन दबाते ही स्क्रीन थोड़ी धुंधली हो जाएगी और ऊपर एक टूलबार खुलेगा। माउस की मदद से आप जितना हिस्सा चाहें उतना सिलेक्ट कर सकते हैं। यह इमेज आपके क्लिपबोर्ड में कॉपी हो जाती है।

Windows + Print Screen (PrtScn)

यह स्क्रीनशॉट को सीधे सेव करने का सबसे आसान तरीका है। अगर आप चाहते हैं कि स्क्रीनशॉट क्लिपबोर्ड में कॉपी होने की बजाय सीधे आपके लैपटॉप में इमेज फाइल की तरह सेव (Auto-save) हो जाए, तो यह शॉर्टकट काम आता है।

Windows Key + PrtScn एक साथ दबाएं। इसे दबाते ही आपकी स्क्रीन एक सेकंड के लिए हल्की ब्लिंक (डिम) होगी। इसका मतलब है कि स्क्रीनशॉट कैप्चर हो गया है। यह फाइल आपके कंप्यूटर के Pictures > Screenshots फोल्डर में जाकर अपने आप सेव हो जाती है।

Active Window (Alt + PrtScn)

अगर आपके बैकग्राउंड में कई ऐप्स खुले हैं और आप केवल सामने दिख रहे ऐप या सॉफ्टवेयर की फोटो लेना चाहते हैं, तो यह शॉर्टकट बैकग्राउंड की चीजों को हटाकर केवल एक्टिव विंडो को कैप्चर करता है।

Print Screen (PrtScn)

यह स्क्रीनशॉट लेने का सबसे पुराना और पारंपरिक तरीका है। कीबोर्ड पर मौजूद PrtScn या Print Screen बटन (Key) को एक बार दबाएं। इससे पूरी स्क्रीन की फोटो क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाती है। इसे आप एमएस पेंट (MS Paint), वर्ड (Word) या ईमेल में जाकर Ctrl + V दबाकर पेस्ट कर सकते हैं।

Snipping Tool या Snip & Sketch

विंडोज 10 और विंडोज 11 में एक इन-बिल्ट सॉफ्टवेयर आता है, जिसे 'Snipping Tool' कहा जाता है। स्टार्ट मेन्यू में जाकर 'Snipping Tool' सर्च करें और ऐप खोलें। इसके बाद 'New' विकल्प पर क्लिक करें। इसमें स्क्रीनशॉट लेने के बाद आपको उस पर पेन या हाइलाइटर से कुछ लिखने, निशान लगाने या क्रॉप करने का ऑप्शन सीधे ऐप के भीतर ही मिल जाता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article