Jio ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 98 दिन तक रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप बेहद कम कीमत में लगभग 100 दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Sep 14 2026, 15:50 IST
Image Credit : Jio/Digit01 / 08
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 52 करोड़ से अधिक लोग जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल यूजर्स की सुविधा के लिए जियो अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है।
Image Credit : Jio/Digit02 / 08
अगर आप जियो का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको जियो का एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जो कई महीने के लिए यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान खरीदने से छुटकारा दिलाएगा।
Image Credit : Jio/Digit03 / 08
आपको बता दें कि मोबाइल यूजर्स के लिए जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। हर एक कैटेगरी में यूजर्स को कई तरह के सस्ते और लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मिलते हैं।
Image Credit : Jio/Digit04 / 08
अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं तो जियो का 999 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। इस एक प्लान में आपको कई महीने के लिए ढेर सारे ऑफर्स दिए जाते हैं।
Image Credit : Jio/Digit05 / 08
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको इसमें 98 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ ही 98 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है।
Image Credit : Jio/Digit06 / 08
इसमें मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी मोबाइल यूजर्स को इसमें 98 दिनों के लिए कुल 196GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : Jio/Digit07 / 08
जियो अपने मोबाइल इस यूजर्स इस प्लान में चैटिंग के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देता है। आप इन फ्री एसएमएस को सभी नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको रिचार्ज प्लान में कुछ एडिशिनल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं।
Image Credit : Jio/Digit08 / 08
999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ मोबाइल यूजर्स को जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसके अलावा आपको इसमें 50GB जियो एआई क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड 5G डाटा भी दिया जाता है।