ससुराल की शादी में बहुरानी वाला देसी जलवा बिखेरने में आलिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी। गुलाबी सीक्वेन की साड़ी संग खूबसूरत हार पहन आलिया खूब चमकी तो ननद करीना ने भी सबके होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
भाई आदर की शादी के लिए करीना ने बहुत ही खूबसूरत डिजाइनर रितू कुमार की लाल जरी शिनॉन साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ वाली करीना की ज्वेलरी और स्टाइलिंग ने सबका दिल जीत लिया है।
वहीं देवर की शादी में जेठानी बनीं आलिया ने भी खूब वाह वाही बटोरी है। आलिया ने खास सब्यासाची की साड़ी और उन्हीं के ब्रैंड का कस्टम जड़ाऊ स्टेटमेंट नेकलेस पहना था। जो काफी रॉयल लुक दे रहा था।
करीना कपूर ने करीब 1.5 लाख की साड़ी के साथ बेशकीमती एमरल्ड का दो झालर वाला रानी हार पहना था। करीना का ये नेकलेस डिजाइनर सुनीता शेखावत जयपुर की ब्रैंड का था।
सब्यासाची के जडाऊ कंदुन, गोल्ड और रूबी से लदे नेकलेस के साथ आलिया ने अपनी शादी की खूबसूरत अंगूठी और कान में डायमंड की स्टड ईयररिंग्स पहनी थी। हालांकि ईयररिंग्स और अच्छी हो सकती थी।