साड़ी ड्रेप करना दिखने में जितना आसान और खूबसूरत लगता है, असल में वैसा नहीं होता है। साड़ी पहनकर गर्ल्स को कई सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, वहीं साड़ी पहनने के बाद उसे कैरी करना और बेसिक चलना फिरना भी संभलकर करना पड़ता है। देखें साड़ी पहनने के स्ट्रगल्स क्या हैं।
साड़ी पहनने के बाद उसका पल्लू संभालना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। हाल ही में खुद जया बच्चन को साड़ी पहन ये वाली दिक्कत का सामना करना पड़ा था। ऐसे में साड़ी पहन रहीं गर्ल्स अक्सर इस दिक्कत को सहन करती हैं।
आलिया ने रिवील किया कि उनकी इस वायरल सब्यासाची की मैट गाला वाली साड़ी में वे 6 घंटों के लिए बाथरूम नहीं गईं थीं। बेशक ही हैवी साड़ी या बहुत फिसलती हुई साड़ी के साथ खासतौर पर बाथरूम जाना बहुत मुश्किल हो जाता है। और कई कई स्थितियों में लड़कियों को घंटो वॉशरूम रोकनी पड़ती है।
कई साड़ियों के साथ पेटीकोट बहुत ही ज्यादा टाइट बांधना पड़ता है। तो कई बार पेटीकोट थोड़ा ढीला भी रह जाता है। अब बहुत ज्यादा टाइट पेटीकोट के साथ सांस लेना भी मुश्किल हो सकता है। वहीं आप उसे पब्लिक में न ढीला कर सकते हैं और न ही टाइट जो की बड़ी दिक्कत है।
साड़ी में चलने का बहुत स्ट्रगल रहता है, अगर आप कभी कभी साड़ी पहनती हैं, तो फिर तो साड़ी को पकड़ पकड़कर चलना बहुत दिक्कत वाला काम हो सकता है। साड़ी की प्लीट्स पकड़ना तो प्लीट्स खुल जाना या पैर में आ जाना भी बहुत बड़ा टास्क है।
साड़ी को सही ढंग से सेट करने के लिए लड़कियों को जगह जगह बहुत सारी सेफ्टी पिन लगानी पड़ती है। और इतनी सारी पिन्स काफी चुभती भी है। जिसे लंबे समय के लिए सहन करना काफी मुश्लिक हो सकता है।