​पंजाब की ऐश्वर्या ने सुर्ख लाल सूट में ढाया कहर, लेटेस्ट तस्वीरों में लगीं मिसेज बच्चन की डिट्टो कॉपी​

पंजाब की ऐश्वर्या राय बच्चन कही जाने वाली एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने हाल ही में लाल रंग का सूट पहन शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इस लुक में तो हिमांशी ऐश्वर्या की एकदम ही डिट्टो कॉपी लग रही हैं। देखें हिमांशी के लेटेस्ट लुक की सारी डिटेल्स -

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 6 2026, 13:11 IST
पंजाब की ऐश्वर्या रायImage Credit : Instagram01 / 07

पंजाब की ऐश्वर्या राय

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय के नाम से मशहूर हिमांशी खुराना ने हाल ही में लाल सूट पहन अपनी बहुत ही दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस लुक में हिमांशी बिल्कुल ही ऐश्वर्या की परछाई लग रही हैं।

सूट का डिजाइन सेमImage Credit : Instagram02 / 07

सूट का डिजाइन सेम

ऐश्वर्या राय अक्सर ही इस तरह के अनारकली तो फ्लोर लेंथ वाले सूट पहनना पसंद करती हैं। हिमांशी ने भी इस लुक में बिल्कुल वैसा ही सूट पहना है। ऐश्वर्या ने यहां तक की, इसी रंग का लगभग सेम सूट भी पहना हुआ है।

रेड और गोल्डन का कमाल कॉम्बिनेशनImage Credit : Instagram03 / 07

रेड और गोल्डन का कमाल कॉम्बिनेशन

रेड और गोल्डन रंग के इस सुपरहिट कलर कॉम्बिनेशन वाले सूट में हिमांशी का रंग बहुत ही ज्यादा खिलकर आ रहा है। इस सूट का ट्रेडिशनल चोली डिजाइन भी प्यारा है।

ट्रेडिशनल दुपट्टाImage Credit : Instagram04 / 07

ट्रेडिशनल दुपट्टा

बहुत ही सुंदर और हैवी लुक वाले सूट के साथ हिमांशी ने जो दुपट्टा कैरी किया था, वो भी गजब ही था। मोटी जरी गोटा की बॉर्डर वाले ऐसे दुपट्टे काफी ट्रेंड में भी हैं।

ऐसा था दुपट्टा डिजाइनImage Credit : Instagram05 / 07

ऐसा था दुपट्टा डिजाइन

पंजाबी झालर के साथ इस दुपट्टे पर बांधनी डिजाइन बनी हुई थी। बांधनी सिल्क का ये दुपट्टा अपने आप में ही सुंदर है।

ईयररिंग्स का लुकImage Credit : Instagram06 / 07

ईयररिंग्स का लुक

बेहद सुंदर से सूट के साथ हिमांशी ने एमरल्ड और गोल्ड कटवर्क वाली ईयररिंग्स पहनी थी। इस लुक में उन्होने मिडिल पार्टिशन स्लीक बन बनाया है। जो ऐश्वर्या के लुक से बहुत मिलता है।

ट्रेडिशनल पोटलीImage Credit : Instagram07 / 07

ट्रेडिशनल पोटली

घेरदार अनारकली सूट के साथ हिमांशी का ये गोल्डन संदूक पोटली पर्स भी कम नहीं चमक रहा था। उनका ये लुक हाउस ऑफ आगाज ने डिजाइन किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!