अफगान और स्तान से मिलकर बना है अफगानिस्तान। इसका मतलब है अफगानों की भूमि। बहुत कम लोगों को पता होगा कि अफगानिस्तान टूरिस्ट स्पाट और खास भोजन की वजह से अपना वजूद रखता है।
अफगानी भोजन पूरे एशिया उपमहादीप में मशहूर है। अफगानी चिकन जैसी डिशेज तो मांसाहार का शौक रखने वाले भारतीयों की रसोई का हिस्सा ही बन चुकी हैं। अफगान जलेबी और काबुली पुलाव के तो क्या ही कहने।
दरअसल अफगानिस्तान के भोजन में काफी हद तक भारतीय झलक नजर आती है। दरअसल वहां के ज्यादातर पकवानों में भारत के मसाले पड़ते हैं।
अफगानिस्तान का बहुसंख्यक आबादी मांसाहारी है। वहां कई तरह के स्वादिष्ट मांसाहार व्यंजन खाए खिलाए जाते हैं।
बात करें अफगानिस्तान के सबसे पसंदीदा डिश की तो वह है मेमने का कबाब।
अफगानी कबाब ज्यादातर चावल और नान के साथ परोसा जाता है। भेड़ चॉप, पसलियों, कोफता और चिकन कबाब यहां के रेस्तरां में खास तौर पर परोसा जाता है।
अफगानिस्तान के लोग ड्राई फ्रूट्स भी खूब खाते हैं। वहां बादाम, किशमिश, मुनक्का, खुबानी से लेकर अंजीर तक जैसे बेहतरीन नस्ल के ड्राई फ्रूट्स उगाए और खाए जाते हैं।