मामा घर की शादी में मम्मी ऐश्वर्या से दस कदम आगे निकली आराध्या बच्चन, सुंदरता में सबको चटाई धूल लेकिन यहां खा गईं मात

मामा की शादी में अपने मम्मी-पापा संग पहुंची आराध्या बच्चन का लेटेस्ट सूट वाला लुक खूब वायरल हो रहा है। बेशक ही नई लुक में आराध्या की खूबसूरती मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या को भी मात दे रही है। हालांकि लेटेस्ट लुक्स में आराध्या एक जगह मात खा गईं, देखें आराध्या बच्चन फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 3 2025, 11:03 IST
ऐश्वर्या की कॉपी लगी आराध्याImage Credit : Instagram01 / 05

ऐश्वर्या की कॉपी लगी आराध्या

मामा की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक संग पहुंची आराध्या का देसी गर्ल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बेशक ही कुर्ती गाउन वाले लुक्स में आराध्या बच्चन बहू की कॉपी लग रही हैं। बाल से लेकर कपड़े और स्टाइलिंग तक में आराध्या का कोई जवाब नहीं है।

बनीं फैशन क्वीनImage Credit : Instagram02 / 05

बनीं फैशन क्वीन

शादी के फंक्शन्स से आराध्या और ऐश्वर्या-अभिषेक की कई तस्वीरें वायरल वायरल हुई हैं। जिसमें कभी अपने खूबसूरत सिल्की काले बाल लहराती तो कभी देसी गर्ल वाली अदाएं फ्लॉन्ट करती आराध्या बेहद प्यारी लगी।

नया लुक वायरलImage Credit : Instagram03 / 05

नया लुक वायरल

हाल ही में आराध्या, ऐश्वर्या और अभिषेक की नई फैमिली फोटो सामने आई है। जिसमें कद-काठी से लेकर हेयरस्टाइल और कपड़ों तक में आराध्या बिल्कुल ऐश की फोटो कॉपी लग रही हैं। हरे गोटा पत्ती वर्क सूट में आराध्या की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है।

हूबहू क़ॉपीImage Credit : Instagram04 / 05

हूबहू क़ॉपी

लाल अनारकली गाउन वाले सूट में आराध्या बिल्कुल ही मां की कॉपी लग रही हैं। हालांकि आराध्या काफी सुंदर लग रही हैं, लेकिन फैंस को ये बात काफी खटकती है कि, वे हमेशा ही एकदम एक से कपड़े पहनती हैं। आराध्या लंबे समय से अनारकली गाउन कुर्ती वाले लुक्स ही फ्लॉन्ट कर रही हैं, उनकी मम्मी की तरह।

यहां भी सेम सेमImage Credit : Instagram05 / 05

यहां भी सेम सेम

इससे पहले भी आराध्या ने सफेद अनारकली गाउन सूट को एकदम ऐश्वर्या जैसी स्टाइल में पहना था। हेयरस्टाइल से लेकर कपड़ों में दोनों ही सेम लगती हैं। जिसमें वे काफी अच्छी लगती हैं, लेकिन उनके फैंस को उनसे अच्छे फैशनेबल लुक्स की उम्मीद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!