आम पर 10 मशहूर शेर: असर ये तेरे अन्फ़ास-ए-मसीहाई का है 'अकबर', इलाहाबाद से लंगड़ा चला लाहौर तक पहुंचा
आम पर शायरी (Mango Shayari): आम और आम की मिठास पर काफी कुछ लिखा और कहा गया है। अगर सभी का संकलन किया जाए तो को ग्रंथ बन जाएगी। फिलहाल यहां हम बात करेंगे आम पर लिखे शेरों की। देश दुनिया के कई मशहूर कलमकारों ने आम पर एक से बढ़कर एक बढ़िया शायरियां लिखी हैं। आइए पढ़ते हैं आम पर लिखे 10 मशहूर शेर:
Image Credit : Freepik01 / 10आम तेरी ये ख़ुश-नसीबी है, वर्ना लंगड़ों पे कौन मरता है
Image Credit : Freepik02 / 10जिस खास के लिए आप खास नहीं,उसे आम कीजिये, किस्सा तमाम कीजिए..!
Image Credit : Freepik03 / 10उन से हम रक्खें ज़ियादा रब्त क्यूं, शौक़ जो रखते हैं कम कम आम का
Image Credit : Freepik04 / 10जरा ठहर जा ए जिंदगी,आम अभी पक रहा है, मिठास की तलाश में
Image Credit : Freepik05 / 10हो रहा है ज़िक्र पैहम आम का, आ रहा है फिर से मौसम आम का
Image Credit : Freepik06 / 10असर ये तेरे अन्फ़ास-ए-मसीहाई का है 'अकबर', इलाहाबाद से लंगड़ा चला लाहौर तक पहुंचा
Image Credit : Freepik07 / 10नायाब आम लुत्फ़ हुए रंग रंग के, कोई है ज़र्द कोई हरा कुछ हैं लाल लाल
Image Credit : Freepik08 / 10मौसम तुम्हारे साथ का जाने किधर गया, तुम आए और बौर न आया दरख़्त पर
Image Credit : Freepik09 / 10मिरा जज़्बा-ए-शौक़ काम आ रहा है,कि बाज़ार में देखूं आम आ रहा है
Image Credit : Freepik10 / 10नामा न कोई यार का पैग़ाम भेजिए, इस फ़स्ल में जो भेजिए बस आम भेजिए
End of Photo Gallery