अक्सर हम पेट और स्किन की सेहत को लेकर तो सोचते हैं, लेकिन लिवर को लेकर लापरवाह रहते हैं। जबकि लिवर ही वो अंग है जो पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। अगर लिवर सुस्त हो जाए तो शरीर में थकान, पाचन गड़बड़ और स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान आदतों को अपनाकर हम लिवर को फिट और फुर्तीला बना सकते हैं।
अगर आप दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर करें, तो ये लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं और पेट भी साफ रहता है।
हममें से बहुत लोग हर दूसरे दिन बाहर का खाना खा लेते हैं जैसे- समोसे, पिज्जा, बर्गर या कुछ भी तला-भुना। लेकिन ये सब चीजें धीरे-धीरे लिवर पर असर डालती हैं। कोशिश करें कि ज्यादा ऑयली या प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
सुबह-शाम की हल्की वॉक या योगासन लिवर को एक्टिव बनाए रखते हैं। एक्सरसाइज से शरीर में फैट नहीं जमता और लिवर पर दबाव नहीं पड़ता।
पानी शरीर का बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक है। जितना ज्यादा पानी पीएंगे, उतनी जल्दी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और लिवर को कम काम करना पड़ेगा।
अगर लिवर को मशीन से भी तेज बनाना है, तो एल्कोहल और सिगरेट से दूरी बनानी ही पड़ेगी। ये दोनों चीजें लिवर को धीमा और कमजोर बना देती हैं।
तुलसी, गिलोय, हल्दी जैसी चीजें लिवर को नैचुरली मजबूत बनाती हैं। आप चाहें तो किसी अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेकर इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।