आज के समय में अच्छी डिग्री होने के बावजूद कई युवाओं को लंबे समय तक नौकरी नहीं मिल पाती। इसी मुद्दे पर एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने बताया कि नौकरी न मिलने की सबसे बड़ी वजह टैलेंट की कमी नहीं, बल्कि खुद पर भरोसे की कमी और लगातार कोशिश न करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
नौकरी नहीं मिलने का असली कारण क्या है?
यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर @vishu_fit_08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स बताता है कि कई लोग उनसे कहते हैं कि उन्हें एक, दो या फिर पांच साल से नौकरी नहीं मिल रही। उनके मुताबिक, इसका कारण सिर्फ किस्मत नहीं बल्कि आत्मविश्वास की कमी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हर दिन सिर्फ कुछ ही जगह नौकरी के लिए आवेदन करता है, तो उसके मौके भी कम हो जाते हैं। इसलिए नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजाना 40 से 50 कंपनियों में आवेदन करना चाहिए। उनका दावा है कि अगर लगातार ऐसा किया जाए, तो 10 से 15 दिनों के भीतर नौकरी मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
खुद के अनुभव से बताया यह फॉर्मूला
शख्स ने अपना अनुभव भी शेयर करते हुए बताया कि जब भी उन्हें नई नौकरी की जरूरत होती थी, तो वे हर दिन कई कंपनियों में आवेदन करते थे। इसी वजह से उन्हें कम समय में नौकरी मिल जाती थी। उनका कहना है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत कोई खास टैलेंट नहीं, बल्कि खुद पर भरोसा और लगातार मेहनत करना है।
शख्स की बातों से लोग हुए सहमत
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, "मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं।" वहीं दूसरे ने कहा, "यह बिल्कुल सच है।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि "आज के समय में नौकरी पाने के लिए लगातार कोशिश करना सबसे जरूरी है।" हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नौकरी मिलने में अनुभव, सही स्किल और बाजार की स्थिति भी अहम भूमिका निभाती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
