सर्दियों में जब हमारे आसपास तापमान कम हो जाता है, तो कम तापमान हमारे शरीर के ग्लूकोज लेवल पर नकारात्मक असर पड़ता है। जिससे शुगर रोगियों के लिए काफी चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। आज हम आपको 5 ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों में अपना शुगर लेवल कैसे कंट्रोल रख सकते हैं।
शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। सर्दियों में एक्सरसाइज की कमी शुगर को तेजी से बढ़ाती है।
सर्दियों में सूरज की धूप भरपूर न मिलने से हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी होने लगती है। जिससे हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा प्रभावित होती है। इसलिए रोजाना कम से कम 20 मिनट धूप जरूर लें।
सर्दियों में वायरल संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिससे हमारा शुगर लेवल बढ़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना सीजनल रोगों से जरूर बचाव करें।
सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगती है, जिससे लोग अक्सर पानी पीने में कमी कर देते हैं। जो आपके शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए ठंड के दिनों में भी 2 लीटर पानी जरूर पीएं।
सर्दियों में हम ज्यादा फास्ट फूड्स का सेवन करने लगते हैं, जो आपके शुगर लेवल को प्रभावित करता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस तरह के फूड्स का सेवन एक लिमिट में करें।